फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl student assaulted at Fatehpur Sikri in agra

फतेहपुर सीकरी घूमने आई छात्रा से दरिंदगी: युवक ने किया दुष्कर्म, साथी करता रहा निगरानी; मुठभेड़ में एक पकड़ा

Sun, 03 May 2026 01:19 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 03 May 2026 01:19 AM IST
सार

मुखबिर की सूचना पर  उंदेरा , नहरपुर के पास आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देख कासिम ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी दुष्कर्म का आरोपी संजय भागने में सफल हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
girl student assaulted at Fatehpur Sikri in agra
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के विश्व विख्यात स्मारक फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। स्मारक घूमने आई 19 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने निर्जन स्थान पर जबरन दुष्कर्म किया, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर निगरानी करता रहा। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय छात्रा स्मारक घूमने आयी थी, तभी उसको लघु शंका के लिए एक निर्जन स्थान पर जाना पड़ा। इसी दरमियान दो युवकों ने उसका पीछा किया। एक युवक ने निर्जन स्थान पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दूसरा युवक निगरानी में लगा रहा। घटना के बाद बदहवास हालत में छात्रा थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस आरोपियों के हुलिए के आधार पर जांच में जुट गई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हुलिए के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मुठभेड़ में एक को पकड़ा
थाना प्रभारी फतेहपुरसीकरी आनंद वीर ने बताया कि कासिम पुत्र सिराजुद्दीन निवासी फतेहपुर सीकरी और उसके साथी संजय कुरैशी पुत्र पप्पो को पुलिस ने छात्रा के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर चिन्हित किया था। मुखबिर की सूचना पर  उंदेरा , नहरपुर के पास आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देख कासिम ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी दुष्कर्म का आरोपी संजय भागने में सफल हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed