फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Shot Information Police Reached Crime News Firozabad

हर्ष फायरिंग ने ली किशोरी की जान, जन्मदिन की पार्टी में रायफल से चली थी गोली

Mon, 27 Jan 2020 05:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Girl Shot Information Police Reached Crime News Firozabad
कमरे में खून के निशान - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना उत्तर के मोहल्ला टापाखुर्द में जन्मदिन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिजन पुलिस को जानकारी दिए बिना शव को मैनपुरी स्थित गांव ले गए।
विज्ञापन


बाद में एसएसपी सचिंद्र पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जिला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र स्थित गांव शहजादपुर से किशोरी का शव लेकर यहां आई। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम 26 जनवरी की शाम का है। मैनपुरी थाना करहल के गांव शहजादपुर निवासी साधना (15) पुत्री सुखवासी लाल अपनी बड़ी बहन नीतेश पत्नी दीपचंद्र के मोहल्ला टापा खुर्द स्थित घर पर आई थी। दीपचंद्र के पड़ोसी राजपाल के घर में बच्चे के जन्मदिन पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम 6.45 बजे साधना अपने पिता सुखवासीलाल, जीजा दीपचंद्र के साथ जन्मदिन की पार्टी में थे। इसी दौरान नीतेश के देवर आकाश ने पड़ोस में रहने वाले मेघ सिंह के भाई प्रमोद की लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली सीधे साधना के चेहरे पर लगी। इसके कारण मौके पर लहूलुहान होकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लोग दावत छोड़कर भागने लगे। घटना के बाद परिजन साधना का शव गांव शहजादपुर करहल मैनपुरी ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। क्षेत्र के लोगों से हर्ष फायरिंग की जानकारी मिलने पर रविवार रात करीब नौ बजे एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह व एसएचओ उत्तर केशवदत्त शर्मा मौके पर पहुंच गए।

मौके पर एक कमरे में पुलिस को खून के निशान मिले लेकिन शव किसी का नहीं मिला। एसएसपी ने पुलिस टीम को शव खोजने के लिए लगाया तो पता चला कि परिजन शव को मैनपुरी स्थित पैतृक गांव ले गए हैं।

पुलिस टीम रात को ही किशोरी गांव शहजादपुर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव यहां ले आई। मृतका का पिता ने पुलिस को दी तहरीर में हर्ष फायरिंग में बेटी की मौत होने की बात कही है। थानाध्यक्ष  उत्तर केशवदत्त शर्मा ने कहा कि किशोरी के गोली हर्ष फायरिंग के दौरान लगी है। रायफल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed