फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl rescue from well after 30 hours in firozabad

आगरा: 90 फीट गहरे कुएं में गिरी 15 साल की किशोरी, 30 घंटे के बाद सुरक्षित निकली

Tue, 27 Oct 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
girl rescue from well after 30 hours in firozabad
माता-पिता और पुलिस के साथ किशोरी - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले में शनिवार शाम से लापता किशोरी 30 घंटे बाद कुएं में मिली। रविवार रात तकरीबन 12 बजे उसे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुआं काफी समय से सूखा हुआ है। इसकी गहराई 80 से 90 फीट है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं में कई बार सांप भी देखे गए। किशोरी सकुशल है, यह चमत्कार से कम नहीं है। 

विज्ञापन


मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम राधे धाम ऊंचा का है। गांव निवासी लखपत सिंह की 16 वर्षीय पुत्री पूनम शनिवार शाम को छह बजे कुछ सामान लाने के लिए दुकान पर गई थी। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने किशोरी के लापता होने की जानकारी थाना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने पुलिस की तीन टीमों को किशोरी की तलाश में लगा दी। परिजन और ग्रामीण भी ढूढ़ रहे थे। रविवार रात तकरीबन 12 पुलिस टीम को गांव के बाहर बने कुएं में टॉर्च की रोशनी में हाथ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और किशोरी को आवाज लगाई। इस पर कुएं से किशोरी की हल्की आवाज आई। 

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी बांधकर चारपाई कुएं में डाली। इसके बाद किशोरी को बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने इस कुएं में कई बार सांपों को देखा है। 30 घंटे तक किशोरी कुएं में सुरक्षित रही। कुएं में गिरने से भी उसको चोट नहीं आई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed