फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Reached In Firozabad Meet To Boy Friend After Love Bya Social Media

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार: प्रेमी से मिलने पुणे से फिरोजाबाद पहुंची किशोरी, हवाई जहाज से बुक कराई टिकट और फिर...

Tue, 07 Dec 2021 04:26 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Dec 2021 04:26 PM IST
सार

पुणे पुलिस को जसराना क्षेत्र में किशोरी की लोकेशन मिली जिसके बाद दबिश दी गई। लेकिन वहां कोई नहीं मिला, इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के बहन और बहनोई को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Girl Reached In Firozabad Meet To Boy Friend After Love Bya Social Media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे (महाराष्ट्र) की एक किशोरी की सोशल मीडिया के जरिए फिरोजाबाद क्षेत्र के युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदली तो किशोरी अपनी सहेली को लेकर हवाई जहाज से दिल्ली पहुंची। यहां से ट्रेन से फिरोजाबाद पहुंच र्गई। उधर, परिजनों ने किशोरियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर मंगलवार को जसराना गांव में दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी युवक की बहन और बहनोई को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

मोबाइल नंबर ट्रेस कर पहुंची पुलिस
पुणे के पिंपरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी की फेसबुक और इंस्ट्राग्राम के जरिए फिरोजाबाद के थाना जसराना गांव के युवक से दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद दोनों में प्यार हो गया। 10 दिन पहले किशोरी ने ट्रेवल एजेंसी के जरिए फ्लाइट की टिकट बुक कराई और पड़ोसी की सहेली को साथ लेकर दिल्ली आ गई। यहां से ट्रेन द्वारा अपने फेसबुक प्रेमी के पास पहुंच गई। उधर, किशोरियों के परिजनों ने उनकी खोजबीन की। जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए तो उनकी लोकेशन जसराना गांव में मिली।
विज्ञापन

दंपती से पूछताछ
इसके बाद मंगलवार को पिंपरी थाना पुलिस किशोरियों के परिजनों के साथ थाने पहुंची। उन्होंने जसराना गांव में दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद कॉल डिटेल के आधार पर मेहराबाद गांव में दबिश दी। पुलिस ने यहां से आरोपी युवक की बहन और बहनोई को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि दंपती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा: हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर आया दूल्हा, देखने वालों का लग गया हुजूम, तस्वीरें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed