फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl rapist found guilty

Agra News: बालिका से दुष्कर्म करने वाला दोषी पाया गया

Sun, 21 Apr 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Girl rapist found guilty
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में एक साल पहले बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले को दोषी पाया गया है। उसके मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा के न्यायालय में हुई है। दोषी पाए जाने के बाद उसको जेल भेजा गया है। सजा सुनाने के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह साल की एक बालिका 18 मई 2023 को अपने घर में थी। तभी गांव पुड़रा का रहने वाला रामप्रसाद उसके घर पहुंचा। बालिका को अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह भाग गया। मां के घर लौटने पर बालिका ने अपनी मां को पूरी बात बताई। बालिका की मां ने रामप्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराने के बाद रामप्रसाद को जेल भेज दिया। जांच करके उसके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक, बालिका सहित गवाहों ने दुष्कर्मी केे खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। गवाही तथा विशेष लोक अभियोजक शैलेंद्री राजपूत की दलीलों के आधार पर रामप्रसाद को दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने सजा सुनाने के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed