{"_id":"656ff0ee0cd4e47973048153","slug":"girl-kidnapped-in-agra-threat-to-kill-family-in-panic-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में युवती का अपहरण, परिजन को जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में युवती का अपहरण, परिजन को जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार
Wed, 06 Dec 2023 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Dec 2023 09:26 AM IST
सार
दादी के पास रहने के लिए आई युवती का रास्ते में ही अपहरण कर लिया गया। परिवार के लोग शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
Crime girl
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में अलीगढ़ से दादी के पास आ रही युवती का रास्ते में आरोपियों ने अपहरण कर लिया। पीड़िता ने उनके परिजन से शिकायत की तो परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई है। मामले में ताजगंज पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
लकावली निवासी पीड़िता ने ताजगंज थान में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह अपने पौत्र और पौत्री के साथ रहती है। उनके पड़ोस का एक युवक पौत्री को रास्ते में आते-जाते परेशान करता था। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। उसके परिजन से शिकायत की तो उन्होंने भी परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से पौत्री को उसकी मां के पास अलीगढ़ भेज दिया। 14 नवंबर को वहां से वापस आते समय आरोपियों ने रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। उन्हें अनहोनी की आशंका है।
ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।