फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl from Assam was misdeed by inviting her for friendship and marriage on sharechat Firozabad

Firozabad: असम की युवती से शेयरचैट पर दोस्ती और शादी के लिए बुलाकर किया दुष्कर्म

Tue, 09 Aug 2022 04:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Aug 2022 04:21 PM IST
सार

असम की एक युवती से शेयरचैट पर दोस्ती कर शादी के लिए दिल्ली बुलाया। इसके बाद युवती को बताया कि वह दरोगा है।  आरोपी ने युवती को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म  किया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
girl from Assam was misdeed by inviting her for friendship and marriage on sharechat Firozabad
महिला से दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया के जरिए पहले असम की युवती से दोस्ती की। इसके बाद शादी के बहाने मिलने के लिए बुलाया। बाद में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने खुद को नोयडा में एसआई होने की बात युवती को बताई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म करने, बंधक बनाने एवं मारपीट करने का मामला दर्जकर युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन

शेयरचैट पर एक साल पहले हुई थी मुलाकात 

असम के जिला धुवरी निवासी युवती की जसराना के मोहल्ला जाटवान निवासी युवक से  शेयरचैट पर एक वर्ष पूर्व मुलाकात हो गई। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो नंबरों का आदान प्रदान हो गया। युवक ने खुद को नोयडा के एक थाने में दरोगा होने की बात कही। प्यार मोहब्बत की बात शादी तक पहुंची तो युवती सब कुछ छोड़कर नौ जून को दिल्ली आ गई। युवती का आरोप है कि आरोपी तभी से शादी के नाम पर उसका शारीरिक एवं मानसिक शोषण कर रहा है। 

विज्ञापन

एसएसपी से की शिकायत 

युवती ने कहा बमुश्किल उसके चंगुल से निकल आई है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक ने जसराना के मोहल्ला जाटवान में भी उसके साथ अवैध संबंध बनाए थे। युवती ने पूरे घटनाक्रम से एसएसपी फिरोजाबाद आशीष तिवारी को अवगत कराया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। युवती ने दिल्ली, फिरोजाबाद के सुहागनगर चौराहे के पास एक टॉवर में कमरा लेने के साथ एवं जसराना में खुद के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस युवती का डाक्टरी परीक्षण करा रही है। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा युवती की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया नहीं उसके पास पैसा

युवती ने बताया कि वो घर से काफी जेवर एवं गहने लेकर आई थी जिसे आरोपी ने छीन लिया। उसके साथ मारपीट की गई। युवती ने कहा युवक से शादी करना चाहती है। उसके साथ रहने और खाने के लिए कोई पैसा नहीं बचा है। युवती ने कहा उसने सुबह से क़ुछ नहीं खाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed