फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl file sexual abuse report against the policeman in firozabad

पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप: फिरोजाबाद की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
सार

दो वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से पुलिसकर्मी से युवती की दोस्ती हुई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। शादी के लिए कहा तो मुकर गया। 

विज्ञापन
girl file sexual abuse report against the policeman in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शादी का झांसा देकर औरैया में तैनात पुलिसकर्मी ने फिरोजाबाद की एक युवती का दो साल तक शारीरिक शोषण किया। शादी की बात कहने पर उसने मना कर दिया। शुक्रवार को आरोपी पुलिसकर्मी युवती को घर से ले गया और एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि दो वर्ष पूर्व फेसबुक पर उसकी दोस्ती औरैया में तैनात पुलिसकर्मी रंजीत निवासी गांव अटा नवा टेडा थाना बरनाहल (मैनपुरी) के साथ हुई थी। धीरे-धीरे बात बढ़ी और वो दोनों मिलने लगे। इस दौरान सिपाही ने उसे शादी का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह उसे कई बार उसायनी स्थित होटल में भी लेकर गया। 
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने शादी से किया इनकार 

जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। शुक्रवार को आरोपी पुलिसकर्मी उसके घर से उसे अपने साथ लेकर उसायनी स्थित एक होटल पर पहुंचा। जहां मना करने के बाद भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी उसके परिजन होटल पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को तलाश कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी एक किशोरी के पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की अन्ना मोहम्मद निवासी नगला रामकिशन थाना टूंडला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता के मुताबिक आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को 27 मार्च की सुबह ले गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed