फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl dies of fever in Guman Singh Pura of Bah

बाह के गुमान सिंह पुरा में बुखार से बच्ची की मौत

Sun, 03 Oct 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Girl dies of fever in Guman Singh Pura of Bah
बाह (आगरा)। जैतपुर गुमान सिंह पुरा गांव में शुक्रवार रात बुखार से एक और बच्ची की मौत हो गई। इससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अब तक इस गांव में बुखार से पांच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव के निवासी रविंद्र ने बताया कि दो साल की बेटी तीन दिन से बुखार से तप रही थी। हालत में सुधार न होने पर आगरा ले गए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले गांव में 18 सितंबर को 28 साल की दीपा, चार साल के विवेक, 29 सितंबर को पांच साल के प्रेमशंकर, 40 साल की कमला की मौत हो चुकी है। सभी को परिजन डेंगू के लक्षण बताए जाने पर इलाज के लिए आगरा ले गए थे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में डॉक्टरों की टीम शिविर लगाकर मरीजों का इलाज कर जांच भी कर रही है। लोगों से आसपास जलभराव न होने की अपील भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुमान सिंह पुरा की भानुमती और उनकी बच्ची रौनक कई दिन से बुखार की चपेट में है। शनिवार को भानुमती के पति भगवती प्रसाद की हालत बिगड़ने पर परिजन बाह सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पैथोलॉजी की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं रुदमुली के कल्लू की पैथोलॉजी रिपोर्ट में भी डेंगू बताया गया है। अधीक्षक डॉ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीएचसी का इमरजेंसी वार्ड शनिवार को भी फुल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed