फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl dies due to truck collision, couple injured

ट्रक की टक्कर से बालिका की मौत, दंपती घायल

Tue, 21 Dec 2021 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to truck collision, couple injured
इरादत नगर। पत्नी और बेटी के साथ सोमवार की शाम ससुराल जा रहे युवक की बाइक में महाव गांव के ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी तीन वर्षीय बेटी मन्नत की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम भगरेना, थाना पिनाहट निवासी जितेंद्र सिंह सोमवार को पत्नी भावना सिंह और बेटी मन्नत के साथ ससुराल नगला केशरी (सैंया) जा रहे थे। रास्ते में इरादत नगर-सैंया रोड पर महाव गांव के समीप ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक में फंसी बाइक कुछ दूर तक घिसटती गई। हादसे में उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जितेंद्र और भावना घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची इरादत नगर पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक भाग निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed