फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl commits suicide after fail in high school exam in Mathura

Mathura: हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने दी जान, परिजन बोले- रिजल्ट के बाद तनाव में थी

Thu, 23 Jun 2022 08:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 08:54 PM IST
सार

मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में किशोरी ने कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। वह हाईस्कूल की छात्रा था। परीक्षा में फेल हो गई थी। 

विज्ञापन
girl commits suicide after fail in high school exam in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने पर मानसिक तनाव में चल रही छात्रा ने कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह उसका शव मगोर्रा क्षेत्र में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन

 
थाना मगोर्रा के तहत गांव बोरपा निवासी जमुना श्याम की 15 वर्षीय बेटी तनु सुबह चार बजे नौहरे के पास अचेत अवस्था में पड़ी मिली। वह कुछ ही देर पहले ही घर से निकली थी। बताया गया कि जब किशोरी की दादी नौहरे की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में किशोरी पड़ी मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। 

विज्ञापन

परीक्षा परिणाम के बाद तनाव में थी 

सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। उसे इलाज के लिए केएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि किशोरी हाईस्कूल का परिणाम आने के बाद फेल होने पर मानसिक रूप से तनाव में थी। इसी के चलते उसने कीटनाशक दवा खा ली। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed