फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl called from Banda for help but was not sold in Dubai such a scandal happened there court gave these order

UP: दुबई में जिस युवती को बेचा गया, उसने आखिर क्या किया...जो मिली फांसी की सजा; आरोपी रखेंगे अपना पक्ष

Fri, 19 Jul 2024 12:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 12:22 AM IST
सार

बांदा की युवती को दुबई में बेचने के मामले में आगरा के जूता कारोबारी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए हैं। इस मामले में आरोपी परिवार ने अपना पक्ष रखा। बताया कि युवती को मदद के लिए बुलाया था। दुबई में ऐसा कुछ होगा, उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं है।  

 

विज्ञापन
girl called from Banda for help but was not sold in Dubai such a scandal happened there court gave these order
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा की युवती को दुबई की दंपती को बेचने के मामले में कोर्ट ने नाई की मंडी के रहने वाले जूता कारोबारी उजैर सहित तीन के खिलाफ मुकदमे के आदेश किए हैं। इस मामले की जानकारी पर आरोपी परिवार का कहना है कि पुलिस की विवेचना में अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने युवती की मदद की थी। उन पर लगे आरोप गलत हैं। पूर्व में दो बार पुलिस जांच भी कर चुकी है।
विज्ञापन

 

बांदा के मटौध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी शब्बीर खान ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें कहा था कि बेटी शहजादी आग में जल जाने के कारण दिव्यांग है। वह एक संस्था से जुड़ गई। फेसबुक के जरिये आगरा के नाई की मंडी स्थित तोपखाना के उजैर से दोस्ती हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2021 में इलाज के बहाने ले आया। आरोप है कि उसे दुबई में रह रहे अपने फूफा फैज व नादिया को बेच दिया। वहां पर शहजादी को फैज ने अपने बेटे की मौत के आरोप में फंसा दिया। वहां की अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुना दी। वह जेल में बंद है। शब्बीर खान के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने फैज, नादिया और उजैर के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, उजैर का कहना है कि उसने फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती की मदद की थी। वह नौकरी की तलाश में थी। उजैर की बुआ ताजगंज क्षेत्र में रहती हैं। उसने शहजादी को बुआ के घर भेज दिया। दुबई में बुआ के 4 महीने के बेटे की हत्या हुई थी। इसमें नादिया को साक्ष्यों के आधार पर सजा हुई है।

युवती के परिवार वाले दबाव बना रहे हैं। पूर्व में पुलिस से शिकायत की थी। मगर, जांच में उस पर लगे आरोप गलत निकले। इस पर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। वह अपना पक्ष पुलिस के सामने रखेंगे। पिछले साल उन्होंने भी पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। मगर, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उजैर की हींग की मंडी में जूते की दुकान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed