फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl befriends 13 year old girl by becoming a boy in agra

आगरा: जिसे लड़का समझ की दोस्ती, वो निकली लड़की, डेटिंग पर खुला राज तो किशोरी रह गई दंग

Wed, 23 Mar 2022 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 10:37 AM IST
सार

ताजनगरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 13 साल की किशोरी जिसे लड़का समझकर प्यार करने लगी, उसकी सच्चाई सामने आई तो किशोरी के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Girl befriends 13 year old girl by becoming a boy in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को डेटिंग पर जाना तय हुआ लेकिन घरवालों ने पकड़ लिया। मामला थाने तक पहुंच गया। लड़का बनकर रहने वाली किशोरी की मां ने सारा राज खोल दिया। पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया।

विज्ञापन

 
मामला लोहामंडी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। 14 साल की किशोरी लड़के की तरह रहती है। मोहल्ले की ही दूसरी 13 साल की किशोरी उसे लड़का समझने लगी। लड़का बनकर रहने वाली किशोरी ने एक दिन उसकी तरफ कागज फेंका। इसमें उसने अपना मोबाइल नंबर लिखा था। दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। सोमवार को दोनों ने डेटिंग पर जाने का फैसला किया था, लेकिन इसका पता 13 साल की किशोरी की बहन को चल गया। उसने दोनों को पकड़  लिया। परिजनों के साथ थाना लोहामंडी ले आई।

विज्ञापन

राज खुला तो सब रह गए चकित

पुलिस के सामने 14 साल की किशोरी ने उसके लड़की होने का राज खोला। यह सुनकर सभी चकित रह गए। 13 साल की किशोरी भी सन्न रह गई। उसका कहना था कि उससे लड़का बनकर दोस्ती की थी। वह उसे प्रेमी समझ रही थी। उसने धोखा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि दोनों की काउंसिलिंग की गई। उन्हें समझाया कि यह उम्र पढ़ने-लिखने की है। उनके मां-बाप से भी कहा कि बच्चों पर ध्यान दें। उन्हें डांटें नहीं। गलती बच्चों से हो जाती है। इसके बाद दोनों को परिजनों के साथ भेज दिया गया।

बचपन से लड़के की तरह रहती है किशोरी

14 साल की किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी के पहनावे को लेकर वह खुद भी परेशान हैं। कई बार उसे अपना स्टाइल बदलने के लिए बोल चुकी हैं। मगर, वो मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed