फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girder Work Begins on Guru ka Tal–Sikandra Metro Corridor Track to Complete in 10 Months

Agra Metro: गुरु का ताल-सिकंदरा स्टेशन के लगने लगे गर्डर, 10 महीने में पूरा होगा ट्रैक

Tue, 14 Oct 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 09:23 AM IST
सार

गुरु के ताल-सिकंदरा स्टेशन के बीच यूपीएमआरसी की मशीन यू-गर्डर रखने लगी हैं।  यहां अस्थायी तौर पर कट बंद किया गया है। अगले साल अगस्त तक यहां का काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Girder Work Begins on Guru ka Tal–Sikandra Metro Corridor Track to Complete in 10 Months
Agra Metro - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर को तय समय में पूरा करने के लिए कार्य तेज कर दिया है। गुरु का ताल से सिकंदरा के बीच गर्डर रखना शुरू हो गया है। सिकंदरा कट को अस्थायी तौर पर सोमवार को तीन घंटे के लिए बंद किया गया। पहला कॉरिडोर 10 महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में गुरु का ताल से सिकंदरा के बीच ट्रैक बनाने के लिए रविवार रात करीब एक बजे से दो यू-गर्डर रखे गए हैं, जो करीब 4.30 बजे तक स्थापित कर दिए थे। आरबीएस से सिकंदरा स्टेशन के बीच 272 यू-गर्डर और 124 पियर कैप रखे जाने हैं। 
विज्ञापन


समें गुरु का ताल से सिकंदरा के बीच 76 यू-गर्डर रखे जाएंगे। कार्य के दौरान सिकंदरा कट बंद करने के साथ यातायात भी डायवर्ट हुआ। उन्होंने बताया कि अगले साल अगस्त तक सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलाने का लक्ष्य है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन बन गए हैं। सिविल कार्य भी अंतिम चरण में है। आईएसबीटी स्टेशन भी दो महीने महीने में पूरा हो जाएगा। इसी साल दिसंबर तक आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed