फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gibbon deployed in agra ssp office

यहां जनता की रक्षा कर रही पुलिस और पुलिस की रखवाली में लगे लंगूर

Fri, 15 Dec 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 15 Dec 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
gibbon deployed in agra ssp office
एसएसपी अाॅफ‌िस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बंदरों के उत्पात से आजिज आए एसएसपी कार्यालय के स्टाफ ने अब लंगूर का सहारा लिया है। इसे एसएसपी दफ्तर के सामने एसपी वेस्ट के दफ्तर की ओर जाने वाले रास्ते पर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


यह दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक  यहीं पर रहा करेगा। उम्मीद है कि इसकी मौजूदगी से बंदर दफ्तर के अंदर नहीं आएंगे। इसका किराया तीन हजार रुपये महीना जाएगा। इसके खाने का बंदोबस्त पुलिस की ओर से ही होगा। लाइन के मेस में इसके लिए भोजन तैयार होगा।
विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक के सामने उनके स्टाफ ने यह मामला रखा था कि बंदर बाज नहीं आ रहे हैं। खिड़कियां बंद करने केबावजूद कहीं से भी जरा सा रास्ता मिलते ही अंदर आ जाते हैं। मेन गेट पर जाली लगवाई जा चुकी है लेकिन पीछे के रास्ते बंदर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ आते ही नहीं हैं, उत्पात मचाते हैं। फाइल फाड़ जाते हैं, कुर्सी तोड़ देते हैं, गंदगी कर जाते हैं। इसके चलते अब लंगूर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। यह बुधवार को दफ्तर पर लगा दिया  गया।

पुलिस लाइन में पहले से तैनात

gibbon deployed in agra ssp office
लंगूर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में पहले से दो लंगूर तैनात हैं। इनका किराया छह हजार रुपये महीना जा रहा है। पहले तो 12 हजार जाता था। तब लंगूर के साथ उसका हैंडलर भी आता था। उसका खर्च भी लंगूर के बराबर है। इन लंगूरों को भोजन पुलिस के मेस से मिलता है।

सिर्फ पुलिस ही नहीं, कलक्ट्रेट के सभी दफ्तर का स्टाफ बंदरों से परेशान है। यहां सैंकड़ों बंदर हैं। ये उत्पात मचाते हैं। फरियादियों को भी दिक्कत है। कभी किसी का पर्स छीन लेते हैं तो कभी किसी का चश्मा उतारकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed