फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   geust birds

दरियावगंज झील में आने लगे मेहमान, खूबसूरती पर पक्षी प्रेमी होंगे फिदा

Fri, 06 Nov 2020 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
geust birds
कासगंज की झील पर अठखेलियां करते विदेशी पक्षी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नैसर्गिक सुंदरता सहेजे जिले की दरियावगंज झील पर मेहमान परिंदों के लिए अब आकर्षण का केंद्र बनने लगी है, झील पर धीरे-धीरे पक्षियों की आवक शुरू हो गई है। यहां चाइनीज और ताइबानी पक्षियों की कई प्रजातियों का आगमन हो चुका है। आने वाले समय में अभी और भी मेहमान परिंदों की आवक होनी है। इन मेहमानों की मेजबानी में वन विभाग लग गया है। पक्षियों के संरक्षण के लिए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

नीले आसमान के तले पानी में पक्षी अठखेलियां कर रहे हों तो दृश्य आकर्षण का केंद्र बन ही जाता है। इसी तरह का आकर्षण अब दरियावगंज झील पर होने लगा है। इस झील पर विदेशी पक्षियों का आगमन होने लगा है। जैसे जैसे मौसम सर्द हो रहा है वैसे वैसे पक्षी सात समंदर पार कर जिले की आबोहवा का लुत्फ उठाने के लिए आने लगे हैं। फिलहाल चीन और ताइबान से कुछ प्रजातियों के पक्षी दरियावगंज झील पर आ गए हैं।
विज्ञापन

इन प्रजातियों के पक्षी आए
चीन से ग्रलैग गूज, पिनटेन, कूट्स, पर्पल मोरेन, ताइबान से पेंटेट स्टार्स आदि प्रजातियों के पक्षियों की आवक हो गई है। जबकि स्वदेशी पक्षी सारस, बगुला, जलमुर्गी सहित अन्य प्रजातियों के पक्षी यहां पहले से ही पानी में कलरव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से आते हैं पक्षी
अफ्रीका, अमेरिका, न्यूजीलैंड, हिमालय पर्वत सहित अन्य क्षेत्रों से पक्षी दीपावली पर्व तक दरियावगंज झील में आ जाते हैं और फिर पूरी सर्दी के मौसम में यहां पानी में अठखेलियां कर आकर्षण बढ़ाते हैं।
दूरबीन से होगी निगरानी
विदेशी पक्षियों के संरक्षण के लिए वन विभाग योजना तैयार कर चुका है। दरियावगंज झील पर पक्षियों की निगरानी दूरबीन से कराई जाएगी। पटियाली रेंज के अफसरों को अभी से निगरानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

- चाइनीज और ताइबानी पक्षियों का आगमन शुरू होने लगा है। जैसे-जैसे मौसम और सर्द होगा पक्षी दरियावगंज झील पर बढ़ जाएंगे। सर्द मौसम पक्षियों को सुहाता है। पक्षियों का संरक्षण करने की पूरी तैयारी है। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed