फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get your vote done to join the voting- DM

मतदान में शामिल होने के लिए बनवाएं अपना वोट- डीएम

Sat, 30 Oct 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Get your vote done to join the voting- DM
शहर में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते डीएम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड में स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान शहर के प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मदद से जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिलाधिकारी ने कहा मतदान में शामिल होने के लिए अपना वोट जरूर बनवाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान सभी नागरिकों को हक है। इसलिए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर मतदान प्रक्रिया में भाग अवश्य लें। जिलाधिकारी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार की शपथ भी दिलाई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शुरू हुई जागरूकता रैली नगर भ्रमण के बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यहां जिला स्वीप समन्वयक डॉ. शैफाली यादव ने कहा कि जिन लोगों की उम्र 18 साल से अधिक हो गई है वे लोग मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने अधिकारियों का बुके भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, सीएमओ डॉ.पीपी सिंह, डॉ. पुष्पा कश्यप, बीपी सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योंती। नगर पंचायत स्थित वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज के द्वारा मतदाता जागरूक अभियान अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने कस्बा ज्योति में भ्रमण कर लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य उमेश चंद्र, संजय गुप्ता, मुकेश बाबू, प्रवीण यादव, गौरी शंकर, गजराज सिंह, हरिओम दिनकर, कामरान अंसारी, बुद्ध प्रिय मौर्य, मनीष शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
घिरोर। कस्बा स्थित दयानंद इंटर कॉलेज और कन्या राजकीय विघालय के बच्चों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। तहसीलदार राकेश कुमार जयंत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जगतपाल सिंह, अखिलेश वर्मा, आदेश कुमार अवस्थी, विमल कुशवाह, आदित्य कुमार मौजूद रहे। संवाद

किशनी। नगर के लोंगो को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। एसडीएम मानसिंह पुंडीर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शुरू हुई जागरूकता रैली में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर तहसीलदार आंनद सिंह, नायव तहसीलदार रोहित यादव, खंड शिक्षा अधिकारी जेपी पाल, अधिशासी अधिकारी अभयरंजन, प्रधानाचार्य संजय सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed