फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get women vaccinated at women's special session: CMO

महिला स्पेशल सत्र पर पहुंच महिलाएं कराएं टीकाकरण-सीएमओ

Sun, 06 Jun 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Get women vaccinated at women's special session: CMO
मैनपुरी। जिले में महिला स्पेशल सत्र के रूप में चार सत्रों का चयन किया गया है। यहां आज से केवल महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। रविवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने महिला स्पेशल सत्रों की तैयारियों की रिपोर्ट प्राप्त की। सीएमओ ने महिलाओं से अपील की कि वे महिला स्पेशल सत्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक मात्र सहारा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। महिलाओं के टीकारकण को लेकर शासन ने अलग से सत्र स्थापित कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि महिला स्पेशल सत्रों पर सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सौ शैया अस्पताल स्थित दोनों सत्रों के लिए वैक्सीन आज ही भेज दी गई हैं। वहीं करहल के सत्रों पर भी सोमवार को सुबह आठ बजे वैक्सीन पहुंच जाएगी। सीएमओ ने बताया कि महिला स्पेशल सत्र के लिए प्रत्येक सत्र पर चार स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात रहेगी। संबंधित केंद्र का प्रभारी केंद्र के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेगा। महिलाओं के टीकाकरण के दौरान पूरा स्टाफ महिला ही मिलेगा। टीकाकरण के बाद महिलाओं को आधा घंटे तक सुरक्षित कक्ष में बैठना होगा। सीएमओ ने जिले की महिलाओं से अपील की कि वे किसी प्रकार से घबराएं नहीं सत्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराकर अपना जीवन सुरक्षित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed