{"_id":"6170521f0ff0f175b325b1e4","slug":"get-the-victim-of-poisoning-admitted-to-the-hospital-mainpuri-news-agr5121557120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को अस्पताल में कराएं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को अस्पताल में कराएं भर्ती
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज बस आदि में यदि कोई जहरखुरानी का शिकार हो तो उसे अस्पताल पहुंचाएं न कि रास्ते में उतार दें। त्योहार के करीब आते ही जनपद पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले की सीमाओं में रात्रि के समय प्रवेश करने वाली बसों में सख्ती के साथ संदिग्धों की चेकिंग शुरू कर दी गई है।
दिवाली का त्योहार करीब है, इससे पहले करवाचौथ भी है। ऐसे में बाहर रहने वाले लोग त्योहार पर अपने घर लौटना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही जहरखुरान गैंग के लोग भी सक्रिय हो गए हैं। इस बार पुलिस की ओर से वारदातों को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा इंतजाम की बात कही गई है। सीओ सिटी/ट्रेफिक अभय नारायण राय ने बताया कि अक्सर बस आदि में जहरखुरानी की घटना होने के बाद चालक परिचालक पीड़ित को रास्ते में उतार कर चले जाते हैं।
जिसके चलते उसका जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। वह लोग ऐसा न करें। यदि कोई इस तरह की घटना का शिकार हो तो तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराएं। वहीं यदि यात्रा के दौरान संदिग्ध नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। जल्द ही चालक-परिचालकों के साथ इस संबंध में बातचीत कर निर्देशित किया जाएगा। वहीं रात्रि के समय जिले की सीमा में प्रवेश करने वाली बस आदि में संदिग्धों की सघनता के साथ चेकिंग की जा रही है। वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी मधुवन कुमार का कहना है कि जहरखुरान गैंग के लोग ऐसे लोगों को तलाशते हैं। जो या तो अकेले होते हैं या ग्रामीण क्षेत्र के सीधे साधे नजर आते हैं। इसलिए यात्रा के दौरान सजग रहें, किसी पर भी अधिक भरोसा न करें, यात्रा के दौरान किसी की दी हुई कोई भी चीज न खाएं। यदि कोई परेशान करता है तो इसके लिए रोडवेज बस में पुलिस व हेल्प लाइन नंबर लिखा होता है। उस पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, रोडवेज बस में चालक व परिचालक की मदद ले सकते हैं।