{"_id":"62f55af4f3a1f3191523ea2e","slug":"general-category-cut-off-119-94-in-b-com-in-agra-college-agra-news-agr543190538","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा कॉलेज में बीकॉम में 119.94 कट ऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कॉलेज में बीकॉम में 119.94 कट ऑफ
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध आगरा कॉलेज ने स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम) प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। सर्वाधिक कट ऑफ बीकॉम के सामान्य वर्ग में 119.94 है। मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को 16 और 17 अगस्त को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल ने बताया कि बीए, बीएससी गणित, बीएससी बायोलॉजी व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट घोषित की गई है। हाईस्कूल के 50 फीसदी और इंटरमीडिएट के 100 फीसदी अंकों को जोड़कर मेरिट लिस्ट बनाई गई है। बीएससी बायोटेक, बीबीए व बीसीए की मेरिट लिस्ट बाद में घोषित की जाएगी। सामान्य वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के विद्यार्थियों को 16 अगस्त को और ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को 17 अगस्त को साक्षात्कार के लिए सुबह 10:30 बजे कॉलेज में पहुंचना है।
मीडिया समन्वयक डॉ. अमित अग्रवाल के मुताबिक अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख, समय व स्थान पर अपने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र के साथ जाति प्रमाणपत्र व वेब पंजीकरण, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र आदि की मूल प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ऑनलाइन फीस जमा करने की रसीद व प्रवेश फार्म की कॉपी के साथ संबंधित विभागों में उपस्थित होना है। अभ्यर्थी विभिन्न कक्षाओं के प्रवेश प्रभारियों में बीकॉम के डॉ. आरके श्रीवास्तव, बीए की डॉ. दीपा रावत, बीएससी गणित की डॉ. कल्पना चतुर्वेदी व बीएससी बायो के डॉ. पीबी झा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
वर्ग बीए बीकॉम बीएससी गणित बीएससी बायोलॉजी
सामान्य 106.00 119.94 110.12 106.00
ओबीसी 97.02 106.45 95.00 92.81
एससी 96.90 99.87 95.51 91.59
एसटी 88.03 -- -- 89.70
ईडब्ल्यूएस 80.06 104.41 87.15 99.16
साक्षात्कार महिला विंग ऑडिटोरियम वाणिज्य विभाग वनस्पति विज्ञान विभाग