{"_id":"694c54024997da9d1b019605","slug":"geet-govind-vatika-will-be-a-gift-in-the-new-year-laser-show-will-attract-tourists-agra-news-c-25-1-agr1034-948962-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नए साल में मिलेगी गीत गोविंद वाटिका की साैगात, पर्यटकों को लुभाएगा लेजर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नए साल में मिलेगी गीत गोविंद वाटिका की साैगात, पर्यटकों को लुभाएगा लेजर शो
विज्ञापन
गीत गोविंद वाटिका
आगरा। ताजनगरी फेस-2 के जोनल पार्क के 19 एकड़ क्षेत्र में गीत गोविंद वाटिका बनकर तैयार हो गई है। नए साल 2026 में पर्यटकों को थीम पार्क की सौगात दी जाएगी। यह वाटिका न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि ब्रज की लोक संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सजीव केंद्र बनेगी।
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत वाटिका में 4.19 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक थीम लाइटिंग और लेजर शो स्थापित किया है। फाउंटेन की वाटर वॉल पर 30 मिनट का विशेष लेजर शो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेगा, जिसमें श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का चित्रण होगा। साथ ही 4.14 करोड़ रुपये की लागत से विकसित थीम पार्क रात के समय पर्यटकों के लिए एक जादुई अनुभव तैयार करेगा।
वाटिका में कदम रखते ही पर्यटकों को ब्रज संस्कृति के साक्षात दर्शन होंगे। यहां महाभारत के प्रसंग, कुरुक्षेत्र का मैदान, माखन चोर लीला और वाटर बॉडी में बनाया गया कालिया नाग आकर्षण का केंद्र है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा को समर्पित इस वाटिका में एक एकड़ क्षेत्र में तुलसी वन विकसित किया गया है। जहां तुलसी की 100 से अधिक प्रजातियां लगाई गई हैं। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि गीत गोविंद वाटिका पर्यटकों को रात्रि प्रवास के लिए प्रेरित करेगी। वाटिका के दो एकड़ क्षेत्र में मुक्ताकाशीय मंच बनाया गया है। यहां नियमित रूप से रासलीला और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।