फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gateway of Agra will be built under smart city project

स्मार्ट सिटी योजना के तहत ताजनगरी में बनेगा भव्य द्वार, नाम होगा 'गेटवे ऑफ आगरा'

Sun, 15 Dec 2019 05:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Dec 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Gateway of Agra will be built under smart city project
ताजमहल
ताजमहल के आसपास और फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे काम के साथ आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड फतेहाबाद रोड पर गेटवे ऑफ आगरा बनाएगी, जो इनर रिंग रोड, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे आने वाले सैलानियों को आगरा में प्रवेश करने का एहसास कराएगा। 
विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम परिसर में बने स्मार्ट सिटी कार्यालय में कंपनी के एडवाइजरी फोरम की बैठक में यह तय किया गया। बोर्ड की चौथी बैठक की अध्यक्षता सांसद एसपी सिंह बघेल ने की। बोर्ड सदस्यों ने स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों का प्रजेंटेशन देखा। योजनाओं में आ रही बाधाओं की जानकारी सदस्यों को दी गई। 
विज्ञापन


एडवाइजरी फोरम ने तय किया कि हर महीने के चौथे शनिवार को दोपहर एक बजे बैठक की जाएगी, जिसमें हर माह के कार्यों की समीक्षा होगी। स्मार्ट सिटी कंसलटेंट को अगली मीटिंग से पहले फतेहाबाद रोड पर प्रस्तावित स्वागत द्वार का डिजाइन और लागत पेश करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवाइजरी फोरम के सदस्यों ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कैमरों से की जा रही निगरानी देखी और हेल्थ सेंटर का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। 

इस दौरान फोरम के सदस्य महापौर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूरन डावर, वाईके गुप्ता, डॉ. हंसराज, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. रोहित बंसल, एडीएम सिटी, स्मार्ट सिटी सीईओ अरुण प्रकाश, एसीईओ केबी सिंह तथा पीएमसी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed