फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gate will be built and road will be named on martyr Captain Shubham Gupta in Agra

Agra: बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर बनेगा गेट, सड़क का नाम भी रखा जाएगा; प्रस्ताव पास

Thu, 08 Feb 2024 03:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 03:19 PM IST
सार

आगरा में बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर गेट बनेगा। साथ ही इनके नाम पर सड़क का नाम भी रखा जाएगा। यह प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हो गया। 

विज्ञापन
gate will be built and road will be named on martyr Captain Shubham Gupta in Agra
बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पार्षद सुहैल कुरैशी और आरती शर्मा ने बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर गेट बनाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही प्रतीक एंक्लेव तक की सड़क का नाम बलिदानी कैप्टन के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा। यह सर्व सम्मति से पास कर दिए गए। डॉ. एचएस असोपा के नाम पर गैलाना रोड का नाम रखने का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया।

विज्ञापन

कंगालपाड़ा का नाम वीरांगना झलकारी बाई

मंटोला के कंगालपाड़ा का नाम बदलने का तीन साल पहले नगर निगम सदन ने फैसला किया, पर नाम नहीं बदला गया। इस प्रस्ताव को बंटी माहौर ने रखा तो मेयर ने निर्देश दिए कि कंगालपाड़ा में वीरांगना झलकारी बाई के नाम का बोर्ड लगाने की कार्रवाई तत्काल शुरू कराई जाए।

विज्ञापन

सीवर लाइनें बिछाने की मांग

पार्षदों ने अपने क्षेत्रों में सीवर लाइनें बिछाने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि उनके क्षेत्र में सीवर लाइनें नहीं है। इस वजह से दिक्कतें हैं। उन्होंने जलकल विभाग के साथ बैठक कर नई सीवर लाइनों के प्रस्ताव तैयार कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा के शो पर टैक्स का प्रस्ताव टला

नगर निगम के तीसरे अधिवेशन में सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में शो पर टैक्स की दरें प्रस्तावित की थी, जिन्हें टाल दिया गया। मल्टीप्लेक्स और वातानुकूलित सिनेमा में 100 रुपये तथा साधारण सिनेमा पर 40 रुपये टैक्स का प्रस्ताव था। सरकारी प्रस्तावों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की दरें तय करने का प्रस्ताव भी नए सिरे से लाया जाएगा। यह प्रस्ताव 26 मार्च 2018 को पास किया गया था, जिसमें 10 फीसदी वृद्धि तय की गई थी, लेकिन इसे कार्यकारिणी में फिर से पास कराने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed