फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gas godown destroyed

भाजपा नेता का गैस गोदाम ध्वस्त

Thu, 23 Jul 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 23 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
gas godown destroyed
यमुना के डूब क्षेत्र में सपा नेता के फार्म हाउस को ढहाने के 24 घंटे बाद आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने भाजपा नेता के गैस गोदाम को ध्वस्त कर दिया। यह गैस गोदाम यमुना के डूब क्षेत्र में होने के साथ अवैध रूप से बना था। एडीए ने कई बार नोटिस दिया था। मगर, भाजपा नेता ने इसे स्वत: ढहाने की बजाय हाईकोर्ट की शरण ले ली। कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। इधर, भाजपा नेता ने इस कार्रवाई को रुकवाने की भरसक कोशिश की।
विज्ञापन

बुधवार को एसीएम प्रथम पीडी गुप्ता के नेतृत्व में एडीए की टीम दोपहर लगभग दो बजे बल्केश्वर स्थित पालीवाल गैस गोदाम पहुुंची। यह गोदाम वरिष्ठ भाजपा नेता विजय दत्त पालीवाल की पत्नी कमला पालीवाल के नाम पर है। बुल्डोजरों से नदी किनारे स्थित गोदाम की बाउंड्री को ढहाना शुरू कर दिया। इसी बीच भाजपा नेता पहुंच गए। उन्होंने एसीएम और एडीए की टीम से कार्रवाई रोकने की मांग की। अधिकारियों ने भाजपा नेता को गोदाम जल्द खाली कराने का निर्देश दिया। लगभग एक घंटे में यह गोदाम खाली हो पाया। इसके बाद दो बुल्डोजरों की मदद से इसे ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद टीम आगे बढ़ी। यहां एक बुजुर्ग गरीब दंपति ने ईंटें रखकर कोठरी बना ली थी। एडीए अधिकारियों ने मानवीयता के आधार पर इस दंपति को यह कोठरी स्वत: ढहाने के लिए एक दिन का समय दे दिया। गुरुवार को बल्केश्वर क्षेत्र से ही ध्वस्तीकरण अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

 
मेरा यह गोदाम 1990 से यहां है। इसका यह हॉल 1970 के आसपास बना था। तब से एडीए को यह अवैध नहीं दिखा। अब अचानक उन्हें यह अवैध दिखने लगा। यदि मेरा निर्माण अवैध होता तो क्या मुझे एक्सप्लोसिव का लाइसेंस मिल जाता। एडीए की यह कार्रवाई अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजयदत्त पालीवाल, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed