{"_id":"673c8de1026a0080f507d154","slug":"gas-cylinder-catches-fire-while-cooking-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127418-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग
Tue, 19 Nov 2024 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग
- घर में मची अफरा तफरी, हरनागरपुर में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गांव हरनागपुर में मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय किसी तरह से घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद घरवालों में अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव हरनागरपुर निवासी पूनम यादव मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार करने के बाद उनके लिए खाना बना रही थीं। तभी घरेलू गैस सिलिंडर में हो रहे गैस रिसाव के चलते आग लग गई। आग लगते ही पूनम चीखते हुए रसोई से बाहर की ओर भागी। आग लगने की जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर रसोई में रखा सामान जलने लगा। इस बीच आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आग लगे हुए सिलिंडर को मशक्कत के बाद रसोई से बाहर निकाल कर बाहर फेंका। पानी आदि डाल कर आग को बुझाया। आग बुझाने के दौरान पूनम बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। रिपोर्ट एसडीएम को देने की बात कही है।