फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gari Dariyav Pradhan Rekha Wants To Open School In Gram Panchayat

हमारे प्रधान: बच्चों के लिए स्कूल खुलवाने का प्रयास करेंगी रेखा गुर्जर, विज्ञान से स्नातक हैं नवनिर्वाचित प्रधान

Tue, 25 May 2021 10:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 May 2021 10:13 AM IST
सार

विज्ञान से स्नातक और गृहणी रेखा गढ़ी दरियाव गांव में प्राथमिक विद्यालय तक न होने को यहां की सबसे बड़ी विडंबना बताती हैं।

विज्ञापन
Gari Dariyav Pradhan Rekha Wants To Open School In Gram Panchayat
हमारे प्रधान: गढ़ी दरियाव की प्रधान रेखा गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास खंड फतेहाबाद की ग्राम पंचायत गढ़ी दरियाव में इस बार रेखा गुर्जर प्रधान चुनी गई हैं। विज्ञान से स्नातक और गृहणी रेखा गढ़ी दरियाव गांव में प्राथमिक विद्यालय तक न होने को यहां की सबसे बड़ी विडंबना बताती हैं। कहा कि उनका पहला प्रयास है कि गांव में सरकारी स्कूल खोला जाए।

विज्ञापन


इसके अलावा वे महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर भी जोर देती हैं। कहा कि महिलाओं के लिए स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इससे पहले उनके जेठ राजभान सिंह गुर्जर गांव के दो बार प्रधान रह चुके हैं।  
विज्ञापन


गढ़ी दरियाव ग्राम पंचायत एक नजर में 
ब्लॉक मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित गढ़ी दरियाव ग्राम पंचायत की आबादी करीब 6000 है। इसमें पांच मजरे गढ़ी दरियाव, अंडउन का पुरा, घड़ी गोसाईं, गंगोरा और खेड़ा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Gari Dariyav Pradhan Rekha Wants To Open School In Gram Panchayat
गढ़ी दरियाव का ग्राम पंचायत घर - फोटो : अमर उजाला
ये हैं तीन प्राथमिकताएं
- बच्चों के लिए गांव में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना कराना
- गांव में समुचित सफाई की व्यवस्था और जगह-जगह डस्टबिन रखवाना। 
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए साधन उपलब्ध कराना।

ये है गढ़ी दरियाव की मुख्य समस्याएं
- गांव गढ़ी दरियाव में जलनिकासी का प्रबंध न होने से से जलभराव बड़ी समस्या। 
- सफाई कर्मचारी के नहीं आने से नालियां चोक हैं। गांव के रास्ते के किनारे ही लोग कचरा फेंकते हैं। 
- ग्राम पंचायत के मजरे अंडउन का पुरा में रास्ते की समस्या। 

हमारे प्रधान जी: चुनाव बाद बनी गांव की नई सरकार, आदर्श ग्राम पंचायत बनाना नवनिर्वाचित प्रधान मीना का मकसद
आगरा का मौसम: ब्रज में नहीं दिखेगा यास तूफान का असर, तापमान में बढ़ोतरी के आसार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed