फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage and waterlogging found on Dhanauli Airport Road; cleanup to be done within three days.

Agra News: धनौली एयरपोर्ट रोड पर मिला कचरा व जलभराव, तीन दिन में होगी सफाई

Fri, 07 Aug 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Garbage and waterlogging found on Dhanauli Airport Road; cleanup to be done within three days.
आगरा। धनौली में निर्माणाधीन एयरपोर्ट तक जाने वाले मार्ग पर जलभराव और गंदगी के ढेर मिले। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया तो अतिक्रमण के साथ कचरे के ढेर और जलभराव की समस्या नजर आई। उन्होंने तीन दिन में सफाई अभियान चलाकर इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त के निरीक्षण में एयरपोर्ट की दीवार के किनारे और अन्य कई स्थानों पर कूड़ा-करकट, गंदगी और जलभराव मिला। धनौली के आसपास तथा मलपुरा-धनौली मार्ग के किनारे भी कूड़े के ढेर और जलभराव पाया गया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण पूरा होने के बाद इस मार्ग से बड़ी संख्या में पर्यटकों और यात्रियों का आवागमन होगा। ऐसे में खेरिया मोड़ से निर्माणाधीन एयरपोर्ट तक का पूरा मार्ग साफ-सुथरा, अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित होना चाहिए। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा को तीन दिन के अंदर सफाई अभियान चलाकर सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed