फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   garbage @ 50 crore

50 करोड़ का ‘कूड़ा’

Thu, 06 Aug 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 06 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
garbage @ 50 crore
नगर निगम शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण भले ही न कर पाया हो लेकिन 50 करोड़ रुपये का जरूर कूड़ा कर दिया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए करोड़ों रुपये की लागत से लगाया गया प्लांट कबाड़ा हो गया है। लाखों की कीमत वाले अधिकांश उपकरण चोरी हो गए हैं। प्लांट के नाम पर अब सिर्फ लोहे का ढांचा ही बचा है। सरकारी खजाने से खरीदे गए इन उपकरणों की चोरी की न तो कोई शिकायत दर्ज कराई गई और न ही इनकी देखभाल के ही पुख्ता बंदोबस्त किए गए।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में नगला रामबल में संचालित खत्ताघर से आसपास के क्षेत्रों में संक्रमण फैला गया था। इससे कई लोगों की मौत भी हो गई थी। इसके बाद शासन की नींद टूटी। इस खत्ताघर को पार्क का रूप दिए जाने के साथ-साथ कूड़ा निस्तारण के लिए कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर ही करोड़ों की लागत से प्लांट लगाया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने नौ अक्टूबर 2011 को इस योजना का शिलान्यास किया था। यह हाईटेक प्लांट बनाया गया। लगभग 50 करोड़ की लागत से इस प्लांट को जलनिगम ने तैयार किया था। पूरी तरह से आटोमेटिक प्लांट के संचालन के लिए सूरत (गुजरात) की हंजर बायोटेक इनर्जीज प्रा. लि. को टेंडर दिया गया था।
विज्ञापन

कंपनी इस कूड़े से खाद बनाती थी। मगर, यह कंपनी भी ज्यादा दिन तक इसका संचालन नहीं कर पाई। कंपनी प्लांट को तस का तस छोड़कर 2012 मेें भाग खड़ी हुई। तब से इस प्लांट को फिर से संचालित करने की कवायद ही नहीं की गई। प्लांट बंद होते ही इसके पुर्जों का चोरी होना शुरू हो गया। लाखों की कीमत वाली मोटर भी चोरी हो गईं। धीरे-धीरे प्लांट का अधिकांश सामान चोरी हो गया। अब सिर्फ लोहे का ढांचा ही बचा है। खानापूर्ति करते हुए कुछ सुरक्षाकर्मी प्लांट की देखभाल के लिए तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
संक्रमण फैलने का डर
प्लांट बंद होने से कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यहां कूड़े के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ खड़े हो गए हैं। कुबेरपुर लैंडफिल साइट के कुछ किलोमीटर क्षेत्र में कई गांव हैं। यदि कूड़े का निस्तारण नहीं होगा तो इससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाएगी। नगला रामबल स्थित डलाबघर के आसपास कई साल पहले संक्रमण से कई मौतें भी हो चुकी हैं। इसी के बाद यहां से कूड़ा डलाबघर कुबेरपुर शिफ्ट किया गया था।

इनसेट
ड्यूटी करने से घबराते हैं चौकीदार
प्लांट की सुरक्षा के लिए लगभग छह सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। इनमें से चार रात में असलाह के साथ ड्यूटी पर रहते हैं और दो दिन में। मगर, यह सुरक्षाकर्मी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। इनका कहना है कि रात तो दूर, दिन में भी हथियारों से लैस चोर आ जाते हैं। ऐसे में ड्यूटी करना मुश्किल है।
जिस कंपनी के साथ अनुबंध था, उसे रद करने के लिए कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। जल्द ही कूड़े से बिजली बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
- इंद्रविक्रम सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed