फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganja smuggled from Odisha to Agra nine arrested ANTF and police seized 77 kg of ganja

UP: ओडिशा से आगरा में गांजे की तस्करी, नौ गिरफ्तार; एएनटीएफ व पुलिस ने 77 किलो गांजा पकड़ा

Sat, 24 May 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 10:02 AM IST
सार

आगरा में एएनटीएफ और पुलिस ने 77 किलो गांजा पकड़ा है। चार गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। गांजे की तस्करी ओडिशा से आगरा की जा रही थी। 

 

विज्ञापन
Ganja smuggled from Odisha to Agra nine arrested ANTF and police seized 77 kg of ganja
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा से आगरा में गांजे की तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। एएनटीएफ और सिकंदरा पुलिस ने गांजा तस्करों की चार गाड़ियों के साथ ही 77 किलो गांजा पकड़ा है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। फतेहपुर सीकरी और फरह के कैरियरों ने ओडिशा के तस्करों से माल मंगाया था। नौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज करके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एएनटीएफ के इंस्पेक्टर हरवेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंदरा पुलिस की टीम के साथ बृहस्पतिवार की रात को जेसीबी ग्राउंड के पास गांजे की खेप की डिलीवरी दी जानी है। ओडिशा का जनम नामक व्यक्ति गांजा लेकर आ रहा है। चार गाड़ियों की तलाशी में77 किलो गांजा और असलाह मिले हैं।
विज्ञापन


शब्बीर व मुरारीलाल ने मंगवाया था गांजा
पुलिस ने ओडिशा के जेहुल उर्फ जनम, साहिल सुंदर, परमानंद, झारखंड के विवेक कुमार, बिहार के गौतम कुमार, रंजन कुमार, फरह के मुरारीलाल और फतेहपुर सीकरी के शब्बीर को पकड़ा है। गांजा शब्बीर और मुरारीलाल ने मंगवाया था। यहां आसपास के जिलों में तस्करी करते थे। सिकंदरा थाने में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed