{"_id":"67eacdf7c527824a2d0eb108","slug":"gangster-action-on-drug-smugglers-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-134657-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मादक पदार्थ तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मादक पदार्थ तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Mon, 31 Mar 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
मैनपुरी। थाना घिरोर पुलिस ने गिरोह बनाकर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले सरगना सहित सभी चार अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक थाना घिरोर विनोद कुमार ने बताया कि आगरा के विजय नगर जगदीशपुरा निवासी नीरज एक सक्रिय गैंग का सरगना है। उसकी गैंग में ओमप्रकाश कुशवाह निवासी गांव भोडेला जनपद फिरोजाबाद, टिंकू उर्फ मिथुन कुशवाह निवासी धरमई सिरसागंज फिरोजाबाद और शशि रंजन निवासी आवास विकास सेक्टर 6सी सिकंदरा आगरा हैं।
उक्त गैंग के लोग अंर्तजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर हैं। यह लोग गांजा आदि मादक पदार्थ की वाहनों से तस्करी करते हैं। 28 अक्तूबर 2024 घिरोर पुलिस ने इन्हें 90 किलो गांजा व गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। इनके विरुद्ध घिरोर थाने में केस दर्ज किया गया था।
इन पर कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी अंजनी कुमार और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। सरगना सहित सभी चार तस्करों के विरुद्ध गिरोहबद्ध अपराध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।