फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster Act action against cow smugglers

Agra News: गो-तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Sun, 09 Nov 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act action against cow smugglers
कासगंज। गो-तस्करी व गोकशी की वारदातों में लिप्त सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। अमांपुर पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर गैंग लीडर तब्बाबुर्रहमान निवासी गांव कमालपुर का नाम प्रमुख रूप से दर्ज किया है। गैंग के अन्य सदस्य आशिफ, वंटा, अकरम, नफीस, नसरत और कल्लू निवासी गांव कमालपुर थाना अमांपुर हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह रुपये कमाने के लिए गोकशी कर गोमांस की बिक्री करता था। समाज में शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने सभी आरोपियाें के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि गो तस्करी के मामलों में सात लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed