फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster accused's property worth Rs 1.17 crore seized

Agra News: गैंगस्टर के आरोपी की 1.17 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Mon, 03 Jun 2024 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused's property worth Rs 1.17 crore seized
कासगंज। सहावर पुलिस ने अपहरण, फिरौती, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली के जघन्य अपराध करने वाले शातिर गैंगस्टर के आरोपी की 1 करोड़ 17 लाख से अधिक की चल अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है। आरोपी का बैंक खाता भी सीज किया गया है। सहावर एसडीएम, सीओ व थाना पुलिस ने प्रतापपुर में कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


गैंगस्टर के हिस्ट्री शीटर अपराधी संजय निवासी ग्राम प्रतापपुर पर संगठित गिरोह संचालित करने का आरोप है। गैंगस्टर एक्ट सहित अपहरण, जानलेवा हमला, बलवा, गुंडा एक्ट, धोखाधड़ी आदि की धाराओं में आरोपी पर कुल 17 मामले दर्ज हैं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि रविवार को सहावर एसडीएम कोमल पंवार, सीओ शाहिदा नसरीन और सहावर प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर एवं लोकेश भाटी ने चल अचल संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। गैंगस्टर एक्ट में अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने आदेश जारी किया। इन आदेशों के बाद उपजिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चल अचल संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। जब्त की गई भूमि में 2.638 हेक्टेयर कृषि भूमि एवं 2 बाइक, 1 ट्रैक्टर जब्त किए। उसके बैंक खाते में 8815 रुपये थे जिसे सीज किया गया। एसपी ने बताया कि वर्ष 1998 से आरोपी अपराध कर रहा है। उसका आपराधिक इतिहास भी है। उस पर कुल 17 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन




गांव में कराई गई मुनादि, जब्त संपत्ति पर लगाए बोर्ड

कासगंज। प्रतापपुर गांव में गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई से पूर्व प्रतापपुर गांव में बैंड बाजे के साथ मुनादि कराई गई। ग्रामीणों को उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी देते हुए संपत्ति जब्तीकरण के बारे में बताया गया। उसके बाद पुलिस ने संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की एवं जब्त की गई भूमि पर बोर्ड लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैंगस्टर रह चुका है प्रधान अब पत्नी है मौजूदा प्रधान
कासगंज। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गैंगस्टर का आरोपी संजय पहले स्वयं प्रधान रह चुका है और अब मौजूदा सत्र में उसकी पत्नी आरजू गांव की मौजूदा प्रधान हैं। आरोपी का गांव की राजनीति में दखल रहता है और लोग उससे डरते हैं। पुलिस ने आरोपी का भय खत्म करने की दृष्टि से संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed