{"_id":"686abfc9ab27fc4a7208662e","slug":"gangmans-body-found-in-closed-railway-accommodation-kasganj-news-c-175-1-agr1054-134157-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गैंगमैन का रेलवे के बंद आवास में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गैंगमैन का रेलवे के बंद आवास में मिला शव
Sun, 06 Jul 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रेलवे की अस्पताल कॉलोनी में शनिवार की देर रात रेलवे के गैंगमैन का शव उसके बंद आवास में पड़ा मिला। रेलवे कर्मी की मौत की सूचना पर आरपीएफ व सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं।
जनपद हाथरस के मेंडू सुभाष नगर निवासी संजीव कुमार कासगंज में रेलवे के गैंगमैन पद पर तैनात थे। रेलकर्मी संजीव कुमार रेलवे अस्पताल काॅलोनी 164 E में रहते थे। शनिवार की रात करीब 9 बजे उनका शव रेलवे कर्मियों ने उसके बंद आवास में पड़ा देखा। रेलवे कर्मी की मौत की जानकारी होने पर आस-पास के रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। रेलवे कॉलोनी में शव मिलने की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कर्मी की मौत के बारे में लोगों से पूछताछ की। पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर लोगों की मदद से उसका शव बाहर निकाला। आरपीएफ उपनिरीक्षक ने रेलवे कर्मी की मौत के बारे में कर्मियों से जानकारी की। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे कर्मी की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रेलवे कर्मी की मौत के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।