फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangaur fare in agra

गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती...

Sun, 10 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
gangaur fare in agra
गण्‍ागाौर मेला - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 ऐतिहासिक दो दिवसीय गणगौर मेला गोकुलपुरा में शनिवार से शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग और एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजकुमार ने किया। मेले के लिए गोकुलपुरा में भव्य सजावट की गई। सैकड़ों लोगों ने गणगौर की आरती उतारी।
विज्ञापन

श्री गणगौर मेला कमेटी की ओर से आयोजित मेले में गोकुलपुरा, बल्का बस्ती, अहीरपाड़ा, राजा की मंडी, मंसा देवी गली, कंस गेट जगहों पर 35 गणगौर के जोड़े सजाए गए हैं। देर रात को गणगौर के जोड़ों को पानी पिलाने के लिए बैंड बाजों के साथ मंदिर हाटकेश्वरनाथ से ले जाया गया। बैंडबाजों पर परंपरागत गणगौर और शिव पार्वती के गीत गूंज रहे थे। यहां से भ्रमण करके जोड़ों को उनके स्थान पर रखा जाता है। मेेल में झूले, चरख, खिलौने, चाट पकौड़ी के स्टालों पर लोगों की भीड़ लगी रही। मेले में कमेटी के अध्यक्ष रमेशचंद्र वर्मा, संरक्षक दिनेशचंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, महेशचंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र, नरेंद्र कुमार, रामकुमार, गोपाल, मोनू, मिंटू वर्मा, विनोद वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

महिलाओं ने रखा व्रत
गुजरात और राजस्थान की सांझा संस्कृति का गणगौर त्योहार पर सुहागिनें पति की दीर्घायु और बच्चों की कुशलता के लिए शिव और पार्वती (ईसर और गौरा) की पूजा दूब और 16 बेसन के गुनों से करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोेती कटरा में भी लगा मेला
मोती कटरा में गणगौर के मेले का शुभारंभ विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने किया। हनुमान तिराहे पर लक्ष्मीनरायन, गोपाल दास बंसल के परिवार की ओर से परंपरागत गणगौर जोड़ा सजाया गया। मोतीकटरा में चार दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शाम को गणगौर के जोड़ों को भ्रमण कराया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश बंसल, मुन्नालाल बंसल, श्रीभगवान बंसल, विशन बंसल, राजकुमार बंसल, मोहित, विवेक, मुकुल बंसल, उमंग आदि का सहयोग रहा।
फोटो मनीष
सुहागिनों ने की सामूहिक पूजा
सेंट पीटर्स कालोनी (वजीरपुरा) में श्री माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से गणगौर पूजा का आयोजन किया गया। ईसर और गौरा से अटल सुहाग का वरदान मांगने के लिए दूब, ज्वारा, रोली, मेहंदी, काजल और सुहाग की वस्तुओं से गणगौर का पूजन किया। इस मौके पर अंकिता माहेश्वरी ने उद्यापन किया। 16 सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंटकर पति की दीर्घायु मांगी। इस मौके पर वीणा दूदानी, कांता गगरानी, रमा, कुसुम, उर्मिला, ज्योति, प्रेरणा, प्रमिला, मीनाक्षी, पूजा आदि शामिल रहीं।
कमला नगर में आज सजेगी गणगौर
आगरा। कमला नगर के गणगौर महोत्सव में इस दफा सामाजिक सरोकारों को भी जगह दी गई है। मेला कमेटी की अध्यक्ष प्रवीणा पालीवाल ने बताया कि मेला 10 अप्रैल को दुर्गा पार्क में आयोजित होगा। इसका शुभारंभ डीआईजी अजयमोहन शर्मा करेंगे। मेले में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस शो, गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। मथुरा की शिव पार्वती एकेडमी की ओर से रंगारंग कार्यक्रम होंगे। महिलाओं के मेहंदी, गायन और नृत्य के कार्यक्रम होंगे। मेले में पहली दफा पर्यावरण संतुलन, बेटियों की शिक्षा और संस्कार के संदेश के साथ ही प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस मौके पर शिप्रा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, अटल बिहारी गोयल, प्रवीन अग्रवाल, मयूरी बंसल, शिल्पी आदि मौजूद रहीं।
प्रतापनगर-जयपुर हाउस में भी गणगौर मेला  
- पहली बार हो रहा क्षेत्र में आयोजन, गणगौर की पांच झांकियां सजेंगी
गोकुलपुरा और मोतीकटरा के बाद अब प्रतापनगर-जयपुर हाउस क्षेत्र में भी गणगौर मेले का आयोजन किया गया है। रविवार को दोनों क्षेत्रों में गणगौर की पांच झांकियां सजाई जाएंगी। रात को जोड़ों को भ्रमण कराया जाएगा।
शनिवार की सुबह श्री चिंताहरण महादेव प्राचीन मंदिर, जयपुर हाउस में प्रथम गणगौर मेले का शुभारंभ हुआ। आचार्य कमल किशोर, अशोक जैन सीए, मोहन छाबड़ा, रेखा अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, अजय गोयल, संदेश जैन आदि ने गणगौर के जोड़ों का विधिविधान से पूजन किया। प्रतापनगर जयपुर हाउस गणगौर मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने कहा कि आने वाले वर्षों में मेले को और भव्यता प्रदान करने की कोशिश की जाएगी।

  हरिहरनाथ अग्रवाल ने बताया कि रविवार शाम सात से रात 11 बजे तक लोग गणगौर की झांकियों के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद इनको क्षेत्र में भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। मेले में कठपुतली नृत्य, जादू के शो आदि का भी लोग आनंद उठा सकेंगे। मंगलमय परिवार की ओर से नृत्य नाटिका के माध्यम से गणगौर का महत्व दर्शाया जाएगा। आगरा विकास मंच, श्री राधे चैतन्य महाप्रभु सेवा समिति, जयपुर हाउस आवासीय वेलफेयर सोसायटी, मंगलमय परिवार, जयपुर हाउस युवा कल्याण समिति, पंजाबी सभा मेले के आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। शनिवार को गणगौण पूजन में विजय बंसल, सुनील जैन, पंडित नारायण दास, महंत चंदूनाथ आदि पूजन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed