फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga water supply halted in the cantonment due to a faulty waterworks motor; residents facing inconvenience.

Agra News: छावनी में जलकल की मोटर खराब होने से गंगाजल की आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Tue, 04 Aug 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ganga water supply halted in the cantonment due to a faulty waterworks motor; residents facing inconvenience.
आगरा। छावनी क्षेत्र में तीन दिन से गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से वार्ड-1 के नई बस्ती, बालूगंज, वाल्मीकि बस्ती समेत आसपास के इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। खारे पानी की महज 15-20 मिनट की आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सावन के पहले सोमवार को लोगों को नहाने और पूजा के लिए भी पानी खरीदना पड़ा।
विज्ञापन


इलाकों में तीन दिन बाद भी गंगाजल की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। खारे पानी की आपूर्ति भी केवल 15 से 20 मिनट के होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार पर सुबह लोगों को न तो नहाने के लिए पानी मिला और न ही पूजा-अर्चना के लिए, जिससे उन्हें मजबूरी में बाजार से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी रामेश्वर सिंह ने बताया कि तीन दिन से गंगाजल की आपूर्ति बंद है, जिससे पानी के बिना लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ममता सिंह ने कहा कि जाॅब पर जाने से पहले सुबह नौ बजे तक इंतजार किया लेकिन पानी नहीं आया। हेमेंद्र का कहना है कि बिना किसी सूचना के जलापूर्ति बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी परिषद के जलापूर्ति प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति के लिए हम जलकल विभाग पर निर्भर है। जलकल की मोटर खराब होने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जीएम जलकल से वार्ता के बाद शाम तक जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed