फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga on the decline, erosion intensifies

Agra News: गंगा उतार पर, कटान तेज

Mon, 22 Sep 2025 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ganga on the decline, erosion intensifies
सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव किलोनी में कटान के दौरान गंगा में गिरती ढाय ।  - फोटो : सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव किलोनी में कटान के दौरान गंगा में गिरती ढाय ।
कासगंज। पिछले माह से बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे गंगा के तटवर्ती इलाके के लोगों को अभी राहत नहीं मिल पाई है। अब गंगा का पानी उतार पर है। धारा तेज कटान करने लगी है। किलौनी गांव में कई किसानों की भूमि कटान में जा चुकी है। किसानों ने सिंचाई विभाग से कटान की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला गंगा की बाढ़ व कटान के लिए बेहद संवेदनशील है। अगस्त माह से जिले में बाढ़ ने दस्तक दी थी। समस्या अभी भी बरकरार है। बरबारा गंगापुल के समीप नगला दल और डेलासराय इलाके में गंगा किनारे के खेतों में धारा पुल से करीब सौ मीटर दूर कटान कर रही है। कई ग्रामीणों के खेताें की भूमि कटान में समा चुकी है। अब गंगा की धारा ने किलौनी गांव में कटान तेज कर दिया है। अब तक गांव के लोगों की करीब सौ बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। भू स्वामी निशार, जावेद, भूरी, रफीक, निजाम, शिवपाल, प्रेमपाल की भूमि पर गंगा की धारा ने काफी कटान किया है। कटान तेज होने से किसान परेशान हैं। निजाम, रफीक, शिवपाल का कहना है कि प्रशासन को तत्काल कटान रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन





अब गंगा के जलस्तर में आएगी और कमी
गंगा का जलस्तर रविवार को स्थिर नजर आया। बैराजों का प्रवाह लगातार तेजी से घट रहा है। हरिद्वार, बिजनौर व नरौरा बैराजों से लगातार प्रवाह में कमी आ रही है। ऐसी स्थिति में अब गंगा के जलस्तर में और कमी आएगी। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से : 69140 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से : 45500 क्यूसेक
नरौरा बैराज से : 134584 क्यूसेक





- गंगा के प्रवाह में तेजी से कमी आ रही है। अब जलस्तर और कम होगा। जहां से कटान की सूचना मिल रही, वहां स्थिति का आकलन कराया जा रहा है। संदीप जैन, सहायक अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed