फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Dussehra today, many auspicious yogas are being made

गंगा दशहरा आज बन रहे हैं कई शुभ योग

Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra today, many auspicious yogas are being made
मैनपुरी। जिले भर में गंगा दशहरा का पर्व आज मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं थीं। इस दिन गंगा स्नान करके व्यक्ति पापों से मुक्ति पा सकता है। इस बार साल का गंगा दशहरा इसलिए खास है कई शुभ योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

आचार्य रामानंदन बताते हैं कि गंगा दशहरा के दिन गज केसरी योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में गुरु और चंद्रमा दोनों एक जगह बैठे हों तो गजकेसरी योग बनता है। इस योग को काफी शुभ माना जाता है। गजकेसरी योग होने पर व्यक्ति को अपार शक्ति और दौलत की प्राप्ति होती है। इसके अलावा महालक्ष्मी योग बन रहा है। ये योग शुक्र और बुध की युति से बनता है। वहीं कुंडली में वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति के चलते बुधादित्य योग बन रहा है। गंगा दशहरा पर लोग नदी, नहर व कुंडों में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य करेंगे।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि का आरंभ नौ जून, बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजकर 21 मिनट से होगा। गंगा दशहरा 10 जून को सुबह 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इसके बाद से एकादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed