फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga and Saraswati Senior Houses won the kabaddi competition.

Agra News: गंगा और सरस्वती सीनियर सदन ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Fri, 30 Oct 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ganga and Saraswati Senior Houses won the kabaddi competition.
फतेहपुर सीकरी के अटल आवासीय विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी फोटो विद्याल
फतेहपुर सीकरी। अटल आवासीय विद्यालय काैरई में शुक्रवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गंगा सीनियर सदन और यमुना सीनियर सदन के बीच हुआ। इसमें गंगा सीनियर सदन ने जीत दर्ज की। गंगा सदन की टीम का नेतृत्व कविता और यमुना सदन की टीम का नेतृत्व शिवानी ने किया। दूसरा मुकाबला सरस्वती सीनियर सदन और गोमती सीनियर सदन के बीच खेला गया, जिसमें सरस्वती सीनियर सदन विजेता रहा। इस प्रकार गंगा और सरस्वती सीनियर सदन ने जीत हासिल की, जबकि यमुना और गोमती सदन उपविजेता रहे। इसके अलावा खो-खो, वॉलीबाल और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ ने कहा खेलों से छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षिका प्रवीण भारद्वाज एवं शिक्षक रामगोपाल सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed