फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang rape with girl in agra

बहन के घर आई किशोरी से दरिंदगी

Wed, 17 Jan 2018 10:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Wed, 17 Jan 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
gang rape with girl in agra
rape
आगरा के चित्राहाट के एक गांव में अपनी बहन के घर आई किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वारदात को लेकर गांव में दो दिन तक पंचायत हुई। 
विज्ञापन


किशोरी अपनी आबरू लूटने वालों को सबक सिखाने की जिद पर अड़ गई। गांव के कुछ लोग इस मामले में समझौता कराना चाहते हैं। 

पुलिस भी उन्हें पूरा मौका दे रही है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मंगलवार की शाम थाने में तहरीर दी गई। इस पर भी तुरंत कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

चित्राहाट के एक गांव में इटावा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपनी बहन के घर आई थी। तीन दिन पहले उसकी बहन पास के ही गांव में रिश्तेदारी में चली गई थी। रात को उसका बहनोई फसल की रखवाली के लिए खेत पर चला गया। 

रात में किशोरी घर पर अकेली थी। दीवार फांदकर गांव के ही दो युवक घर में घुस गए। किशोरी को सोते में ही दबोचकर दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया। 

चीख पुकार मचाने पर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। रविवार की सुबह किशोरी का बहनोई घर पहुंचा तो उसने घटना की जानकारी दी। 

किशोरी ने दी तहरीर 

इसके बाद गांव में पंचायत बैठी। पंचायत सोमवार को भी चली। लेकिन किशोरी राजीनामा करने को तैयार नहीं हुई। आरोपी पक्ष ने उसे धमकाया भी। उससे कहा कि अगर समझौता नहीं किया तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। 

किशोरी ने कहा कि वह दोषियों को सजा दिलाकर रहेगी। वह मंगलवार को थाने पहुंच गई। उसने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सत्यम ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर दी है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed