{"_id":"5ba922e2867a55014042e37a","slug":"gang-rape-from-woman-made-mobile-clip","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन से बुलाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, क्लिपिंग भी बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन से बुलाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, क्लिपिंग भी बनाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक महिला को गांव के ही युवक ने फोन कर स्टेशन रोड स्थित एक दुकान पर बुलाया और उसके बाद साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी क्लीपिंग भी बनाई। पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस इस मामले को रुपयों के लेनदेन का बता रही है।
विज्ञापन
मामला 19 सितंबर का है। दोपहर के समय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को गांव के ही युवक ने फोन कर स्टेशन रोड स्थित एक दुकान पर बुलाया। महिला दुकान पर पहुंची तो वहां दो युवक पहले से बैठे हुए थे। जैसे ही महिला दुकान में अंदर घुसी तभी बाहर बैठे दुकानदार ने शटर डाल दिया और उक्त तीनों युवक उससे छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
महिला ने विरोध किया लेकिन उक्त लोगों ने उसे डरा धमका कर चुपचाप रहने के लिए कहा। इसके बाद उक्त तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उक्त युवकों ने उसकी क्लिपिंग भी बना ली। चेतावनी दी अगर रिपोर्ट की तो तेरी वीडियो सार्वजनिक कर देंगे।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़िता सीधे थाने पर पहुंची। इसके बाद दूसरे दिन पीड़िता एसएसपी के यहां पहुंची और अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार देर रात थाने पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर विजय गौतम ने बताया महिला की तहरीर पर विजय, विजेंद्र उर्फ बाबूजी और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।