{"_id":"65c263b9c6d6534c590eea83","slug":"gang-of-thugs-passed-bag-kept-on-car-seat-in-agra-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: इंजन से तेल टपकने की बात कहकर रुकवाई कार, फिर सीट पर रखा बैग कर दिया पार; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: इंजन से तेल टपकने की बात कहकर रुकवाई कार, फिर सीट पर रखा बैग कर दिया पार; पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 06 Feb 2024 11:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:05 PM IST
सार
आगरा टप्पेबाज गैंग ने इंजन से तेल टपकने की बात कहकर कार रुकवाई। इसके बाद सीट पर रखा बैग पार कर दिया। रेलवे कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस आरोपियों का तलाश कर रही है।
विज्ञापन
car
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में टप्पेबाज गैंग के सदस्यों ने मंगलवार को रेलवे कर्मचारी को निशाना बनाया। गाड़ी के इंजन से तेल टपकने की बात कहकर कार रुकवाई। इसके बाद सीट पर रखा बैग पार कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के केदार नगर निवासी हरिओम भारद्वाज रेलवे में लोको निरीक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह आगरा मंडल में निरीक्षण पर जाते रहते हैं। सुबह 10 बजे ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में भोगीपुरा चौराहे के पास एक दुकानदार ने कार के इंजन से तेल टपकना बताया। उन्होंने कार रोककर तेल साफ किया।
विज्ञापन
कार को साइड में रोककर बोनट खोला
रुई की मंडी फाटक के पास एक बच्चे ने भी तेल टपकने की बात बताई। कुछ देर के बाद उन्हें गंध भी आने लगी। उन्होंने कार को साइड में रोककर बोनट खोला। इंजन से तेल नहीं टपक रहा था। बोनट बंद करके कार में बैठे तो देखा सीट पर रखा बैग नहीं था। उसमें रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। शाहगंज थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि तहरीर मिल गई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन