फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang of thieves used to rob closed houses four people including a juvenile delinquent arrested

UP: बंद घर और रात का अंधेरा...ये गलती आप न करें, चोर गैंग के सदस्यों से पूछताछ में हुआ खुलासा

Fri, 13 Dec 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 09:37 AM IST
सार

सर्द रात में बंद घर और अंधेरा का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गैंग में एक बाल अपचारी भी है। 
 

विज्ञापन
gang of thieves used to rob closed houses four people including a juvenile delinquent arrested
चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज की पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले सदर थाना क्षेत्र के मीरा विहार कहरई निवासी मनीष कुमार, सोनू प्रजापति, सुमित और एक बाल अपचारी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया। दीपक उर्फ पटाखा फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उनके कब्जे से जेवरात, 13 हजार 870 रुपये नकदी, एक मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन


थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि 20 नवंबर को दो पीड़ितों ने तहरीर दी थी। बताया था कि वह परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। वापस लौटकर आए तो घरों के ताले टूटे मिले। चोर घर से जेवरातों के साथ नकदी ले गए। इससे पहले भी कई शिकायत मिली थीं। चोरों के पहचान के लिए टीम को लगाया गया। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर थाना क्षेत्र के सोलह बीघा मैदान से बुधवार को बाल अपचारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कॉलोनियों में दिनभर घूमकर-घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे। रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। सामान को मजबूर बताकर राहगीरों को बेच देते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed