फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang of thieves do recce of house by wearing Zomato dress and carry out theft incident at night in Agra

सावधान! जोमाटो की ड्रेस और कंधे पर बैग, काम घरों की रेकी करके चोरी की वारदात को अंजाम देना

Tue, 06 Jun 2023 11:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 11:31 PM IST
सार

आगरा में चोर गिरोह जोमाटो की ड्रेस पहनकर और कंधे पर बैग टांगकर मोहल्लों में निकलते। वह घरों की रेकी करके और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। 

विज्ञापन
gang of thieves do recce of house by wearing Zomato dress and carry out theft incident at night in Agra
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो की ड्रेस पहनकर चोरों का गिरोह बंद घरों की रेकी करता था। रेकी करने के बाद रात में बंद घरों में हाथ साफ करते थे। इस गिरोह ने सिकंदरा क्षेत्र में दो स्थानों पर वारदात कीं। एक जगह से 20 लाख रुपए से अधिक का माल समेट ले गए। सिकंदरा थाना पुलिस ने सरगना सहित छह चोरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से गिरोह का चला पता

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सेक्टर 16 में सोनल तिवारी के घर वारदात हुई थी। वह कपड़ा कारोबारी हैं। घर पर ताला बंद था। चोरी की दूसरी घटना शास्त्रीपुरम में हुई थी। दोनों जगह से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले। फुटेज से साफ हुआ कि दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह शामिल है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

सिकंदरा थाना पुलिस और सिटी सर्विलांस टीम ने छानबीन शुरू की। उन्हें जानकारी हुई कि गैंग के सदस्य घर नहीं आते। फुटपाथ, रेलवे स्टेशन ऐसी जगह रात गुजारते हैं। गिरोह का सरगना ताजगंज निवासी महेश उर्फ सलीम है। पुलिस ने महेश उर्फ सलीम के अलावा दीपक, सलीम, कासिम, रवि कुमार माहौर, जितेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3.99 लाख रुपये, सफेद, पीली के आभूषण मिले हैं।

जोमाटो की टीशर्ट और बैग लेकर निकलता

डीसीपी सिटी ने बताया कि गैंग का सदस्य दीपक कंपनी का जोमाटो का सेल्स मैन बनकर उनकी टीशर्ट पहनकर और डिलीवरी बैग लेकर बाइक पर रेकी करने निकलता था। पता खोजने के लिए पॉश कालोनियों में घूमा करता था। कहां सीसीटीवी लगे हैं किस घर में ताला बंद है, यह रेकी करके सरगना को बताता था।

यह भी पढ़ें-- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण
 

युवाओं को बनाता है नशेबाज

पुलिस के अनुसार सरगना बूढ़ा सलीम बेहद शातिर है। चोरी के लिए युवाओं को गैंग में रखता था। पहले युवाओं को नशे की लत लगाता था। शुरू में उन्हें अपने पास से नशा कराता है। बाद में यह कहता कि कुछ नहीं बचा है। काम करना पड़ेगा। उनके साथ मिलकर वारदात की योजना बनाता। उन्हें चोरी करने भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed