{"_id":"60d183f08ebc3e32a843c268","slug":"gang-misdeed-with-sc-caste-woman-in-pinahat-police-staion-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अनुसूचित जाति की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से सनसनी, पूर्व प्रधान पर लगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अनुसूचित जाति की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से सनसनी, पूर्व प्रधान पर लगे आरोप
Tue, 22 Jun 2021 12:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:02 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि सोमवार को वह अपने पति और बच्चों के साथ अपने मायके से साइकिल से घर लौट रही थी। पिनाहट बाजार में काम से महिला रुक गई और पति बच्चों को लेकर गांव छोड़ने चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला ने आरोप पूर्व प्रधान के साथ कुछ अन्य लोगों पर लगे हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया है कि थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला का आरोप है कि सोमवार को वह अपने पति और बच्चों के साथ अपने मायके से साइकिल से घर लौट रही थी। पिनाहट बाजार में काम से महिला रुक गई और पति बच्चों को लेकर गांव छोड़ने चले गए। पति दोबारा से महिला को लेने आ रहा था। तभी पिनाहट से भदरौली मार्ग पर महिला गांव के लिए पैदल लौट रही थी।
विज्ञापन
उसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी महिला के पास रुकी। जिसमें पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के पति ने गाड़ी से गांव तक छोड़ने के लिए कहा। महिला गाड़ी में बैठ गई। महिला का कहना है कि गाड़ी में एक चालक सहित दो अन्य लोग और सवार थे। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार देर शाम गांव के रास्ते पर सुनसान बंद पड़े नलकूप वाले स्थान पर पूर्व प्रधान ने गाड़ी रुकवा दी। सभी लोगों ने छेड़छाड़ की, जिसका उसने विरोध किया।
विज्ञापन
नलकूप के पास पेड़ के नीचे पूर्व प्रधान एवं उसके साथी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंची पीड़ित महिला ने अपने पति और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर पति ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले अवगत कराया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता महिला और पति ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, आरोपी फरार बताए गए हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पिनाहट सौरव सिंह का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है महिला को मेडिकल परीक्षण भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
टीका ही बचाएगा जान: आगरा देहात में महाअभियान शुरू, 60 दिन में 690 गांवों के 15 लाख लोगों का टीकाकरण