फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang Main Leader In Delhi Case Of Fraud With Youths

बेरोजगार युवकों से ढाई करोड़ की ठगी का मामला: युवाओं का डाटा लेकर नौकरी का झांसा देता था 'दिल्ली गैंग'

Fri, 19 Mar 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gang Main Leader In Delhi Case Of Fraud With Youths
ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना सदर पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले दिल्ली के गैंग के सरगना और दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में एक और जानकारी सामने आई है। गैंग युवाओं से पंजीकरण शुल्क, ऑफर लेटर भेजने के नाम पर और सिक्योरिटी मनी के रूप में 25 से 50 हजार रुपये खाते में जमा कराता था। नौकरी नहीं लगने पर यह धनराशि वापस करने का झांसा देकर भी ठगी करते थे। इसके लिए ई-वॉलेट का क्यूआर कोड और लिंक भेजकर खाते में रकम ट्रांसफर का झांसा देकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे, जब तक पीड़ित को पता चलता था, देर हो चुकी होती है।  
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को दिल्ली के मनोज कुमार, नीरज और सदर के उखर्रा निवासी मनोज को गिरफ्तार किया था। गैंग का सरगना दिल्ली का मनोज था। उसने ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर लागिन आईडी ले रखी थी। इससे युवाओं का डाटा लेने के बाद कॉल करके नौकरी दिलाने के नाम पर रकम जमा कराते थे। 
विज्ञापन


आगरा: बेरोजगार युवकों से दो साल में ढाई करोड़ रुपये ठगे, गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि गैंग के सदस्य ली गई धनराशि वापस करने के नाम पर पीड़ितों के खाते से रकम ट्रांसफर करते थे। जिन लोगों की नौकरी नहीं लगती थी, वह अपनी दी हुई रकम वापस मांगते थे। इस पर आरोपी उन्हें रकम वापस करने का झांसा देते थे। उनकी बात कंपनी के मैनेजर से कराने कहते थे। इसके बाद कॉल करके मोबाइल पर ई-वॉलेट का क्यूआर कोड और लिंक भेजते थे। कहते थे क्यूआर कोड स्कैन करने और लिंक पर क्लिक करने पर खाते में रकम आ जाएगी।

मगर, ऐसा होता नहीं था। क्योंकि यह लिंक रकम खाते में भेजने के लिए नहीं, बल्कि पीड़ितों के खाते से आरोपियों के खाते में ट्रांसफर होने का होता था। कई बार लोग नहीं समझ पाते थे। क्यूआर कोड स्कैन करने और लिंक पर क्लिक करने से उनके खाते से और रकम निकल जाती थी। अभी गैंग के तीन और सदस्यों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों के खातों की भी डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed