फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang involved in stealing bags filled with jewelery and money from wedding ceremonies has become active

UP: शादियों सूट-बूट पहनकर आने वाला हर कोई बराती नहीं...सक्रिय हुआ ऐसा गैंग, जिसने उड़ाई पुलिस की नींद

Thu, 13 Feb 2025 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 11:47 AM IST
सार

आगरा में शादी समारोह में सूट-बूट पहनकर आते हैं और जेवरात-रुपयों से भरा बैग उड़ाकर चोर फुर्र हो जाते हैं। सहालग आते ही इन सूट-बूटधारियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। 
 

विज्ञापन
gang involved in stealing bags filled with jewelery and money from wedding ceremonies has become active
शादियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहालग आते ही शहर में चोर गैंग भी सक्रिय हो गए हैं। चोर बरात घरों के साथ शादी में जाने वाले लोगों के बंद घरों को भी निशाना बना रहे हैं। अगर आप दूल्हा दुल्हन के सगे संबंधी है और आपके पास गहने और जेवरात का बैग है। इस दौरान आपके आसपास कोई बच्चा, युवा या फिर संदिग्ध महिला घूमते दिखाई दे तो सतर्क हो जाएं। 
विज्ञापन


बारात में खाने के साथ-साथ खजाने का भी ख्याल रखें। चोर गैंग हाल ही में कुछ शादियों में वारदात को अंजाम दे चुका है। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के सुलहकुल नगर निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 7 फरवरी को वह परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार की शादी में गए थे। बारात में खाना खाने के दौरान पत्नी ने जेवरात और नकदी वाला पर्स कुर्सी पर रख दिया। पर्स से नजर हटते ही किसी ने चोरी कर लिया। बैग की तलाश की तो बारात घर के अंदर ही पड़ा मिला। मगर, नकदी व जेवरात गायब थे। 
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर पता चला कि दो युवक स्कूटी पर अच्छे कपड़े पहनकर अंदर आए और मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लोहामंडी थाना क्षेत्र के अग्रसेन भवन में एक साल पहले अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी के बेटे की शादी थी। सभी लोग शादी के खाने में और डांस करने में व्यस्त थे। इस दौरान चोर दुल्हन का पर्स लेकर फरार हो गया था। पर्स में करीब 5 लाख रुपये के अलावा अन्य सामान भी रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed