किराए के मकान में जुए का अड्डा: प्रतिदिन का चार्ज पांच हजार रुपये, जुआरियों की रहती थी भीड़; इस तरह हुआ खुलासा
पुलिस ने सूचना के बाद शास्त्रीपुरम बी ब्लाक में किराये के मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम बी ब्लाक में किराये का मकान लेकर नाल के माध्यम से जुआ हो रहा था। सिकंदरा पुलिस ने छापा मारकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। अड्डे से 4.40 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने सोमवार को सभी जुआरियों को जेल भेजा।
पड़ोसी थे अनजान लोगों को देखकर परेशान
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि शास्त्रीपुरम बी ब्लाक स्थित एक मकान में बाहरी लोगों का आना-जाना ज्यादा हो रहा था। दोपहर से देर रात तक वाहनों की कतार लग जाती थी। पड़ोसी हर दिन अनजान लोगों को देख परेशान थे। सूचना की जांच करने के बाद इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद शाही ने टीम के साथ मकान में दबिश दी। वहां जुए का अड्डा चल रहा था।
ये भी पढ़ें - UP: शादी वाले दिन बाजार में चिपकाए दुल्हन के अश्लील पोस्टर, जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष ने रख दी ये डिमांड
जांच के बाद खुला राज
छानबीन में पता चला कि मारुति एन्क्लेव अलबतिया निवासी सुमित अरोरा ने किराए पर मकान लिया था। उसने यह मकान प्रेमचंद और धर्मेंद्र परिहार को दे दिया। वे जुए का अड्डा चला रहे थे। पुलिस ने मकान से सुमित अरोरा, प्रेमचंद, धर्मेंद्र परिहार, इरशाद, अनीश, देवेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, विष्णु, गीताराम, धर्मवीर को पकड़ा।
ये भी पढ़ें - UP: हिस्ट्रीशीटर ने जब दिखाई दबंगई..., हुआ कुछ ऐसा खुद की जान बचाना पड़ गया मुश्किल, साथी भी अकेला छोड़कर भागे
अड्डे से वसूलता था 5000 रुपये रोजाना
पुलिस के अनुसार सुमित अरोरा प्रतिदिन जुए के अड्डे से 5000 रुपये लेता था। वह जुए के अड्डे से 1.50 लाख रुपये महीना कमा रहा था। प्रतिदिन जुआ होता था। जुआरियों से यह कहा जाता था कि कॉलोनी में पुलिस को शक नहीं होगा।
ये भी पढ़ें - पंचायत फिर घर में घुसकर की गंदी हरकत: दो ग्राम प्रधान समेत सात दोषियों को तीन साल की सजा, जानें पूरा मामला