UP: हिस्ट्रीशीटर ने जब दिखाई दबंगई..., हुआ कुछ ऐसा खुद की जान बचाना पड़ गया मुश्किल, साथी भी अकेला छोड़कर भागे
हिस्ट्रीशीटर ने दुकान से सामान खरीदा और उसके पैसे नहीं दिए। दुकानदार द्वारा जब पैसे मांगे गए तो धमका दिया। अगले दिन साथियों के साथ दुकानदार को सबक सिखाने पहुंचा था, लेकिन यहां तो उसे खुद की जान बचाना मुश्किल पड़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 में एक हिस्ट्रीशीटर को दबंगई करना महंगा पड़ गया। चीख-पुकार सुनकर जुटे लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हिस्ट्रीशीटर के बाकी साथी भाग गए। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर खरीदे गए सामान के रुपये मांगने पर दुकानदार और उसके परिवार को पीट रहा था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को सोमवार को जेल भेजा।
ये है मामला
सिकंदरा स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-11 में विनोद कुमार शर्मा का बांस-बल्ली का काम है। परचून की भी दुकान है। दुकान पर उनकी पत्नी बैठती हैं। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को जिम्मी चौधरी अपने साथी विशाल के साथ आया। नमकीन, सिगरेट और पानी की बोतल लेने के बाद रुपये नहीं दिए। दुकान पर मौजूद बेटे शिवम ने 150 रुपये मांग लिए। जिम्मी चौधरी को यह बात नागवार गुजरी।
ये भी पढ़ें - UP: शादी वाले दिन बाजार में चिपकाए दुल्हन के अश्लील पोस्टर, जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष ने रख थी ये डिमांड
साथियों के साथ आया था हिस्ट्रीशीटर
आरोप है कि वह धमकी देकर चला गया। इसके बाद फेसबुक पर धमकी दी कि सबक सिखाएगा। रविवार को अपने साथियों के साथ आ धमका। उसने आते ही दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने की कोशिश की उसकी पिटाई लगाई। चीख-पुकार मच गई। पास के मैदान में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने देखा तो वह मदद करने दौड़े। हिस्ट्रीशीटर जिम्मी चौधरी को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
ये भी पढ़ें - पंचायत फिर घर में घुसकर की गंदी हरकत: दो ग्राम प्रधान समेत सात दोषियों को तीन साल की सजा, जानें पूरा मामला
आरोपी को भेजा गया जेल
सिकंदरा के थाना प्रभारी आनंद शाही ने बताया कि जिम्मी चौधरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे हैं। उसे जेल भेजा गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया कि जिम्मी धमकी देकर गया है कि जेल से छूटने के बाद हत्या कर देगा।
ये भी पढ़ें - टूटा रॉ ऑफिसर से शादी का सपना: मल्टी नेशनल कंपनी की युवती फंसी ऐसे जाल में, गवां बैठी बड़ी रकम