{"_id":"5f44a6022bb4346bdb703e11","slug":"gambling-dal-bati-marriage-home-police-raid-crime-crime-news-crime-in-agra-agra-news-agra-news-today-agra-news-in-hindi-agra-latest-news-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैरिज होम में दाल-बाटी भोज के नाम पर हो रहा था यह काम, पुलिस ने मारा छापा, 14 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरिज होम में दाल-बाटी भोज के नाम पर हो रहा था यह काम, पुलिस ने मारा छापा, 14 लोग गिरफ्तार
Tue, 25 Aug 2020 11:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:17 AM IST
सार
- मैरिज होम में सजी थी जुए की महफिल, 6.82 लाख रुपये बरामद
- आरोपियों में अवधपुरी के राज पैलेस का मालिक भी, तीन कारें और चार दोपहिया वाहन मिले
विज्ञापन
मैरिज होम से पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के अवधपुरी-अलबतिया मार्ग स्थित राज पैलेस मैरिज होम में सोमवार रात को एकादशी उद्धापन के बाद दाल-बाटी भोज के नाम पर जुए की महफिल सजाई गई थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने विशेष अभियान दल (एसओजी) के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने मैरिज होम से 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें राज पैलेस का मालिक सुरेश सिंह शामिल है। उस पर जुआ कराने का आरोप है। आरोपियों से 6.82 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। तीन कारें और चार दोपहिया वाहन मिले हैं।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि नूरी गेट निवासी मनोहर लाल ने 21 अगस्त को एकादशी उद्धापन के लिए मैरिज होम बुक कराया था। सोमवार को सुबह से आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं आई थीं। मैरिज होम के कर्मचारियों को बताया गया था कि परिवार की महिलाओं के साथ पूजा के बाद दाल-बाटी भोज का कार्यक्रम होगा। शाम को महिलाएं चली गईं।
विज्ञापन
महिलाओं के जाने के बाद सजी महफिल
इसके बाद मैरिज होम की पहली मंजिल पर बने कमरे में महफिल सज गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थाना हरीपर्वत पुलिस और एसओजी के साथ छापा मारा गया। सीओ सौरक्ष दीक्षित ने बताया कि राज पैलेस सुरेश सिंह का है। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। वह मौके पर ही मौजूद थे। इसके बावजूद जुआ हो रहा था।
ये पकड़े गए
- अंकित निवासी बालाजी पुरम, अलबतिया।
- रूप किशोर निवासी आलोक नगर ।
- अनुभव सिंघल निवासी अशोक नगर ।
- अमित कुमार निवासी शहीद नगर ।
- गुड्डू निवासी मंटोला।
- गुड्डू उर्फ आरिफ निवासी टीला अजमेरी खां, मंटोला।
- अरुण कुमार निवासी रोहित एन्क्लेव, राजपुर चुंगी।
- सुरभ सिंह निवासी अलबतिया ।
- अनिल जेठानी निवासी वृंदावन धाम मारुति स्टेट।
- जितेंद्र कुमार निवासी दुर्गा नगर, राजपुर चुंगी।
- प्रदीप कुमार, निवासी जंगजीत नगर, सदर।
- प्रवीन दीक्षित निवासी दौरैठा, शाहगंज।
- सौरव गुप्ता निवासी नाई की मंडी।
- सौरभ बंसल निवासी गुरुकृपा धाम काकोरी।
पहले भी पकड़े गए
अमित, सहगल अंकित को पुलिस पहले भी पकड़ चुकी है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि जुए के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास निकाल रही है।
ये पकड़े गए
- अंकित निवासी बालाजी पुरम, अलबतिया।
- रूप किशोर निवासी आलोक नगर ।
- अनुभव सिंघल निवासी अशोक नगर ।
- अमित कुमार निवासी शहीद नगर ।
- गुड्डू निवासी मंटोला।
- गुड्डू उर्फ आरिफ निवासी टीला अजमेरी खां, मंटोला।
- अरुण कुमार निवासी रोहित एन्क्लेव, राजपुर चुंगी।
- सुरभ सिंह निवासी अलबतिया ।
- अनिल जेठानी निवासी वृंदावन धाम मारुति स्टेट।
- जितेंद्र कुमार निवासी दुर्गा नगर, राजपुर चुंगी।
- प्रदीप कुमार, निवासी जंगजीत नगर, सदर।
- प्रवीन दीक्षित निवासी दौरैठा, शाहगंज।
- सौरव गुप्ता निवासी नाई की मंडी।
- सौरभ बंसल निवासी गुरुकृपा धाम काकोरी।
पहले भी पकड़े गए
अमित, सहगल अंकित को पुलिस पहले भी पकड़ चुकी है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि जुए के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास निकाल रही है।