{"_id":"67c135446e8004831e03c481","slug":"gamblers-gathering-in-posh-area-flat-police-arrested-nine-accused-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पॉश एरिया और शानदार सोसाइटी...फ्लैट के अंदर हो रहा था ऐसा काम, देखकर चकरा गई पुलिस; नौ रईस किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पॉश एरिया और शानदार सोसाइटी...फ्लैट के अंदर हो रहा था ऐसा काम, देखकर चकरा गई पुलिस; नौ रईस किए गिरफ्तार
Fri, 28 Feb 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:32 AM IST
सार
आगरा के पॉश इलाके के फ्लैट में जुआरियों की महफिल सजी हुई थी। सूचना पर पुलिस ने यहां छापा मारा। पुलिस ने फ्लैट से गैंगस्टर सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नौ जुआरी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के पश्चिमी स्थित राजरानी अपार्टमेंट के फ्लैट में बृहस्पतिवार शाम को जुआरियों ने महफिल सजा रखी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 9 जुआरियों को पकड़ लिया गया। उनसे 1.54 लाख रुपये, 6 बाइक और मोबाइल बरामद किए गए। पकड़े आरोपियों एक गैंगस्टर सहित व्यापारी भी शामिल हैं। मोबाइल एसेसरीज व्यापारी ने लोगों को इकट्ठा किया था।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज राय के मुताबिक, आरोपियों में योगेश (वाटर वर्क्स), प्रवीन त्यागी (आवास विकास), जसवीर सिंह (नगला पदी), पूरन सिंह (दयालबाग), अनिल (सेक्टर 7), सतीश (मऊ रोड), दीपक अग्रवाल (कमला नगर), सुरेश (बल्केश्वर) और प्रमोद (दयालबाग) हैं। पूरन सिंह न्यू आगरा थाने का गैंगस्टर है। वह चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
प्रमोद की मोबाइल एसेसरीज की दुकान है। उसने अपने साथी दीपक और अनिल के साथ महफिल सजाई थी। बाकी आरोपी कोई न कोई व्यापार करते हैं। वहीं लोहामंडी पुलिस रात में मानसिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान के पास झाड़ियों में जुआरियों के होने की सूचना पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर कोई नहीं मिला। दो बाइक और स्कूटर खड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया।
विज्ञापन